फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू: बैक पेपर व इंप्रूवमेंट पेपर के लिए बदले परीक्षा केंद्र

Thu, 29 Sep 2016 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
एलयू व संबद्ध कॉलेजों की 30 सितंबर से शुरू होने वाली बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में फिर परिवर्तन किया गया है। विवि के परीक्षा विभाग ने आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय के केंद्र को निरस्त कर कालीचरण डिग्री कॉलेज में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
अब आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय, एलएन एकेडमी, चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आरडीएसजे कॉलेज, दिव्या सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय और राम दुलारी आलोक कुमार डिग्री कॉलेज की परीक्षाएं कालीचरण डिग्री कॉलेज में होंगी। मालूम हो इससे पहले एलयू ने शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र को डीएवी पीजी कॉलेज में शिफ्ट किया था।
विज्ञापन

3 of 5
खबर का संज्ञान लेकर किया केंद्र परिवर्तन
आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय पर मार्च 2016 में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के दौरान नकल कराने का आरोप लगा था। विवि के फ्लाइंग स्क्वाएड ने मार्च प्रथम सप्ताह में ही कॉलेज में नकल का माहौल पाया था। कुछ दिन बाद ही यहां स्क्वाएड ने प्रबंधक की रिश्तेदार को एक अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा कराते पकड़ा था। कॉलेज में नियमों की अनदेखी कर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों से ड्यूटी लगाई गई थी।

4 of 5
फ्लाइंग स्क्वाएड की लिखित शिकायत पर विवि ने आगे की परीक्षाओं के लिए कॉलेज में ऑब्जर्वर नियुक्त किया। इसके बाद भी परीक्षा विभाग ने 30 सितंबर से होने वाली बैक पेपर व इंप्रूवमेेंट परीक्षाओं में इस कॉलेज को केंद्र बना दिया। अमर उजाला ने 28 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित कर मुद्दे को गंभीरता से उठाया, जिसके बाद यहां परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब इन 18 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
विवि ने पहले बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए 19 केंद्र बनाए थे। लेकिन आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय को हटाने के बाद अब केवल 18 कॉलेजों में ही परीक्षाएं होंगी। इनमें केंद्रों में लखनऊ यूनिवर्सिटी, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, डीडीयू गर्ल्स डिग्री कॉलेज, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर, मुमताज डिग्री कॉलेज, महाराजा बिजली पासी गवर्नमेंट कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, नगर निगम डिग्री कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज और जेएनपीजी कॉलेज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें