फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मेट्रो राइड का लिया मजा, युवा खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, तस्वीरें

Fri, 05 Apr 2024 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के क्रिकेट प्रशिक्षुओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा, जहां उन्होंने आईपीएल की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के अमित मिश्रा, यश ठाकुर और प्रेरण मांकड़ जैसे खिलाड़ियों से मुलाकात की।

इस मौके पर युवाओं ने इन खिलाड़ियों से कई सवाल पूछे। एलएसजी के खिलाड़ियों ने भी उन्हें जमकर खेलने को प्रोत्साहित किया। यह नजारा शुक्रवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन का था, जहां एलएसजी के खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों रूबरू हुए। एलएसजी और बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों को यह मंच लखनऊ मेट्रो ने उपलब्ध कराया।



इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार और एलएसजी के डिप्टी सीईओ सत्यम त्रिवेदी मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ मेट्रो ने खिलाडि़यों के लिए हजरतगंज से केडी सिंह मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा भी आयोजित की। 
विज्ञापन

2 of 7
lucknow - फोटो : amar ujala
सभी ने इस मेट्रो राइड का आनंद लिया और इन यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया। लखनऊ मेट्रो ने एलएसजी के साथ मिलकर फोटो प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। जिसके तहत सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने हजरतगंज और चारबाग मेट्रो स्टेशन पर लगी मेट्रो- एलएसजी स्टैंडी के साथ सेल्फी खींच कर लखनऊ मेट्रो को भेजी थी।
विज्ञापन

3 of 7
प्रशंसक के लिए टीशर्ट पर ऑटोग्राफ देते अमित मिश्रा। - फोटो : amar ujala
एलएसजी के स्टार अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़ और यश ठाकुर ने प्रतियोगिता के विजेता शौर्य कुमार, ईशा रावत, पवेन्द्र, आशुतोष मिश्रा और विवेक मौर्य को एलएसजी की आधिकारिक टीशर्ट प्रदान की।

4 of 7
युवा क्रिकेटरों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी़। - फोटो : amar ujala
युवा क्रिकेटरों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
मेट्रो में सफर के दौरान अमित मिश्रा ने बच्चों को ऑटोग्राफ देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
बच्चों ने क्रिकेटरों से बात भी की और अपने सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
खिलाड़ी मेट्रो राइड करते हुए हजरतगंज से केडी सिंह बाबू स्टेडियम गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें