फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बेखौफ स्टंटबाजों को पुलिस ने सिखाया सबक, देखें कैसे छूटी जान

Thu, 29 Jun 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
स्टंटबाज - फोटो : amar ujala
लखनऊ में सुबह से ही मरीन ड्राइव, जनेश्वर मिश्र पार्क पुल, लोहिया पथ, शहीद पथ और 1090 पर बाइक लहराते स्टंटबाजों को ट्रैफिक पुलिस ने सबक सिखाया।
विज्ञापन

2 of 5
स्टंटबाज - फोटो : amar ujala
लखनऊ में बुधवार को ट्रैफिक व नागरिक पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ शिकंजा कसा। पुलिस ने कई इलाकों में अभियान चलाकर 397 वाहन चेक किए गए। जिनमें स्टंट व तेज रफ्तार फर्राटा भरते 205 वाहनों का चालान किया गया। एक गाड़ी को सीज कर ट्रैफिक लाइन में लाया गया। इस दौरान कुल 66 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
स्टंटबाज - फोटो : amar ujala
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी में तीन लोगों की जान जाने से खफा एसएसपी ने बुधवार को ट्रैफिक व नागरिक पुलिस को वाहन चेकिंग के निर्देश दिए। एएसपी ट्रैफि क रविशंकर निम ने स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई स्टंटबाज व तेज रफ्तार बाइक से फर्राटा भरते युवक दबोचे गए। पुलिस ने कार्रवाई करके जुर्माना वसूला।

4 of 5
स्टंटबाज - फोटो : amar ujala
ट्रैफिक पुलिस सुबह पांच बजे ही मरीन ड्राइव, जनेश्वर मिश्र पार्क पुल, लोहिया पथ, शहीद पथ और 1090 पर पहुंच गई। इसी बीच ओवरब्रिज पर युवक पॉवर बाइक लहराता हुआ दिखा। ट्रैफिक पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पकड़े गए बाइकर्स में ज्यादार छात्र थे, जो छूटने को गिड़गिड़ाने लगे। किसी ने कान पकड़कर माफी मांगी तो पुलिस ने चालान करके छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टंटबाज - फोटो : amar ujala
एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया स्टंटबाजों के खिलाफ कई जगह अभियान चला। इस दौरान जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से 13 स्टंटबाजों को दबोचा गया। जो तेज रफ्तार से ओवरब्रिज पर बाइक दौड़ा रहे थे। पुलिस ने पावर बाइक को सीज करने की कार्रवाई की है। सौ से अधिक वाहनों को चेक किया गया, जिसमें से 50 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें