लखनऊ मेट्रो का इंतजार कर रहे लोगों के इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं। शुक्रवार को मेट्रो का एक और ट्रायल रन ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक हुआ। ट्रायल के दौरान वहां मौजूद लोगों ने दौड़ती मेट्रो को देख खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
2 of 5
लखनऊ मेट्रो
कॉमर्शियल रन को जल्दी शुरू करने लिए पूरी तेजी से आयुक्त मेट्रो रेल संरक्षा (सीएमआरएस) के बताए टेस्ट पूरे करा रहा है। शुक्रवार को मेट्रो ट्रायल रन सुबह 6 बजे होना था, कुछ वजहों से ये देर से शुरू हो सका।
विज्ञापन
3 of 5
लखनऊ मेट्रो
मवैया स्पान पर लोड टेस्ट मंगलवार को पूरा होने के बाद बुधवार से शुरू हुए अवध चौराहा स्पान और एलीवेटिड रूट के लोड टेस्ट भी बृहस्पतिवार शाम तक पूरे कर लिए गए थे।
4 of 5
लखनऊ मेट्रो
ट्रायल रन में मेट्रो सरोजनीनगर टर्मिनल के ऊपर से चारबाग तक पहुंची।