फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के इस्तकबाल को राजधानी तैयार, दुल्हन की तरह सजे स्टेशन, देखें तस्वीरें...

Tue, 05 Sep 2017 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
मेट्रो - फोटो : मनीष वर्मा
लखनऊ भी आज से मेट्रो वाला हो जाएगा। मेट्रो के चलने के इंतजार की घड़ियां मंगलवार सुबह 11.30 बजे खत्म हो जाएंगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मेट्रो
शिक्षक दिवस के खास मौके पर  राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

3 of 9
मेट्रो
यही नहीं वे मेट्रो के यात्री भी बनेंगे। हालांकि आमजन को मेट्रो के सफर के लिए बुधवार सुबह 6 बजे का इंतजार करना होगा।

4 of 9
मेट्रो
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के एमडी कुमार केशव ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन

5 of 9
मेट्रो - फोटो : मनीष वर्मा
सुबह 11.30 बजे सभी विशिष्ट अतिथि मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
मेट्रो
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन पर ही पब्लिक से भी रूबरू होंगे। इस दौरान सभी अतिथि ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक मेट्रो में यात्रा भी करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
मेट्रो - फोटो : मनीष वर्मा
लखनऊ मेट्रो के प्राथमिकता सेक्शन (ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग) के काम को तीन साल में पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

8 of 9
मेट्रो
वहीं, मेट्रो की ट्रेनों के संचालन के सिस्टम को तैयार करने और कोच बनाने के लिए फ्रांस की कंपनी को चुना गया। सिविल वर्क में लखनऊ मेट्रो ने देश में अब तक उपयोग हुई तकनीक की तुलना में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया। 
विज्ञापन

9 of 9
मेट्रो
मवैया पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से 265 मीटर लंबा स्पेशल स्पान तैयार करना मुश्किल काम था। इसके लिए लखनऊ मेट्रो के इंजीनियर्स ने बैलेंस्ड कैंटेलीवर तैयार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें