फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव की पहली शाम भोजपुरी के नाम, रवि किशन ने मचाया धमाल, तस्वीरें

Sun, 28 Jan 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पहली बार राजधानी लखनऊ में सजे तीन दिवसीय यूपी दिवस के बाद शनिवार को लखनऊ महोत्सव का धमाकेदार आगाज हुआ। महोत्सव की पहली शाम भोजपुरी नाइट के नाम रही, जिसमें भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन ने भोजपुरी गीतों पर धमाकेदार नृत्य से दर्शकों को झुमाया। रवि किशन की प्रस्तुति से पहले महोत्सव का विधिवत उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
दर्शकों से खचाखच भरे सांस्कृतिक पंडाल के मंच पर जब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने दस्तक दी तो तालियों और सीटयों की आवाज से पूरा पंडाल गूंज उठा। अपने चिरपरिचित अंदाज में रवि ने भोजपुरी में सभी का इस्तकबाल किया और महोत्सव की पहली संध्या में गीतों, संवाद एवं नृत्य से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इन दिनों राजनीति में सक्रिय भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी गायन से अभिनय की ओर गए थे जबकि रवि किशन अभिनय से गाय की ओर आए। बावजूद महोत्सव की शाम को रवि ने नृत्य , संवाद और गीतों से यादगार बनाई।
विज्ञापन

3 of 5
लखनऊ महोत्सव में इस बार कई नए रंग जुड़ गए। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के अंतर्गत संगीत के विविध विधाओं का गुलदस्ता खूब सजा। स्थानीय कलाकारों की शाम की प्रस्तुतियों में जहां खूबसूरत लोक धुनों में रचे गीत थे, वहीं शास्त्रीय नृत्य के कार्यक्रम भी हुए। भोजपुरी गायक दिवाकर द्विवेदी ने रामचरित मानस की चौपाइयों के बाद कई लोक गीत सुनाए। युवा गायक हर्षित कुमार मिश्र ने ऐ दिल है मुश्किल, नशे सी चढ़ गई सहित कई फिल्मी गीत सुनाए। संजोली पांडेय ने जहां पर्यटन गीत मैं उत्तर प्रदेश हूं, अपना हाल बताने आया हूं, वहीं बेटी बचाओ अभियान से जुड़ा गीत भी सुनाया। बाल कलाकार अभिवंदन बिज ने एकल तबला वादन की प्रस्तुति की, जिसमें उन्होंने उठान, बांट, रेला, टुकड़ा, परन, बेदम तिहाई, चक्करदार बजाया। संध्या में निशी मिश्र एवं साथियों ने शास्त्रीय नृत्य के अंतर्गत गणेश वंदना पर भाव प्रदर्शन किया। दिया सिंह ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन अनीता सहगल ने किया। (दीया सिंह व संजीली पांडेय।)

4 of 5
सैकड़ों अमिताभ और रवि किशन तैयार हो
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की मिट्टी से सैकड़ों अमिताभ बच्चन और रवि किशन जैसे कलाकार निकले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में बड़ी संख्या में फिल्मों के फिल्मांकन का कार्य हो रहा है। फिल्म बंधु के कारण फिल्म निर्माण में काफी सुविधा आ रही है। शनिवार को लखनऊ महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए रवि किशन ने कहा कि प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के कारण काफी लोगों को रोजगार भी मिला है और नए अभिनेता तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महोत्सव में एक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें