फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खामनेई की मौत पर सन्नाटे में डूबा लखनऊ, बंद किया गया इमामबाड़ा, चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस; तस्वीरें

Mon, 02 Mar 2026 03:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Khamenei death: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद से लखनऊ में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार देर रात तक इमामबाड़े के बाहर हजारों लोग जमा रहे। 
विज्ञापन
1 of 9
खामनेई की हत्या पर लखनऊ में उबाल। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार रात पुराने लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा इलाका एक बार फिर गम और आक्रोश का केंद्र बन गया। रात आठ बजे से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का इमामबाड़ों की ओर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। रात में दो बजे तक लोग वहां जमा रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
खामनेई की हत्या के विरोध में इमामबाड़ा इलाके में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
 हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहले छोटा इमामबाड़ा पहुंचे। वहां से सभी जुलूस की शक्ल में बड़ा इमामबाड़ा परिसर और आसपास के इलाकों में एकत्र हो गए। भीड़ में घटना को लेकर जबरदस्त गुस्सा दिखाई दिया। प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजराइल के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

3 of 9
खामनेई की हत्या के विरोध में इमामबाड़ा इलाके में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
इस दौरान मौलाना यासूब अब्बास, टीले वाली मस्जिद के मौलाना फजरुल रहमान, फरीदुल हसन और मौलाना सैफ अब्बास समेत कई धर्मगुरु और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इमामबाड़ा परिसर देर रात तक लोगों की मौजूदगी और नारों से गूंजता रहा।

4 of 9
गम और गुस्से का इजहार करते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : संवाद
 ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय की ओर से तीन दिन तक शोक व प्रदर्शन का एलान किया गया है। एहतियात के तौर पर बड़ा इमामबाड़ा (भूलभुलैया) और छोटा इमामबाड़ा तीन मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 9
खामनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
एडीएम (पूर्वी) महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने तीन दिन तक शोक और प्रदर्शन का एलान किया है। उनकी धार्मिक भावनाओं, शांति व पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च के बाद दोनों इमामबाड़े पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 9
रविवार को बड़ा इमामबाड़ा बंद। जो दो दिन तक और बंद रहेगा। - फोटो : स्ंवाद
 ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई की हत्या पर शिया समुदाय में आक्रोश को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह से प्रदर्शन के कारण सभी थानेदारों व एसीपी को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
माहौल को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई। - फोटो : 1
इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है। चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला और वजीरगंज के कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

8 of 9
गम और गुस्से का इजहार करते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : संवाद
एलआईयू भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों के अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी संभ्रांत लोगों से संपर्क में हैं और उन लोगों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग।
मौत के बाद जब-जब शिया मुसलमान मिले उन्होंने गले लगाकर एक-दूसरे से अपना दुख प्रकट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें