Bomb threat in Lucknow: लखनऊ में शनिवार देर रात हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन और आलमबाग बस स्टैंड को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते सक्रिय हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली। मौके पर पुलिस व बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर जांच की तो सूचना फर्जी निकली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
बम की सूचना
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा आलमबाग बस स्टैंड को भी देर रात में बम से उड़ाने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉलर ने फोन कर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी।
4 of 6
बम की जांच।
- फोटो : अमर उजाला।
एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह, एसीपी हजरतगंज, हुसैनगंज पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन बंद हो चुका था।
विज्ञापन
5 of 6
बम की सूचना।
- फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों ने स्टेशन खुलवा कर बम निरोधक दस्ते की मदद से छानबीन कराई। एक घंटे की सघन तलाशी के बाद कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
धमकी भरी कॉल करने वाले का मोबाइल फोन बंद है। सर्विलांस की मदद से फोनकर्ता के बारे में पता लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि धमकी देने वाले की लोकेशन हुसैनगंज मिली है।