फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला के आगे सांप भी झुका लेते हैं सिर, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

Fri, 09 Mar 2018 12:58 PM IST
सोनम तिवारी दुबे, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
इंसान की मदद करने वाले तो बहुत देखे होंगे लेकिन उनकी मदद करना जो इंसान के लिए ही खतरनाक हों, ऐसा आपने बहुत कम देखा होगा। महिला दिवस पर हम आपको लखनऊ की ऐसी ही महिला के बारे में बताएंगे जिसके लिए सांप पकड़ना भी बाएं हाथ का खेल है। सांप इनके आगे सिर झुका लेता है तो गली के कुत्ते भी इनसे मोहब्बत करते हैं। बेजुबान जानवरों की सेवा करना और उन्हें क्रूरता के चंगुल से छुड़ाकर आजाद करना ही इन्हें सबसे ज्यादा सुकून देता है। आगे पढ़िये इनकी पूरी कहानी। 
विज्ञापन

2 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र की रहने वाली शबा को पशु-पक्षियों से इतना लगाव है कि वह इनके साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। फिर चाहे वह गली का कुत्ता हो या जहरीले से जहरीला सांप। हिम्मत ऐसी कि जहरीले सांप को भी पकड़कर जंगल में छोड़ आती हैं।
विज्ञापन

3 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
शबा बताती हैं कि पशुओं के साथ अत्याचार देखकर ही उनके मन में इनके प्रति सेवा भाव जागृत हुआ। करीब 6-7 साल पहले मोहल्ले में एक आंटी के घर पले कुत्ते के साथ बहुत बुरा व्यवहार होता देख उनका मन बहुत दुखी हुआ। उसे न खाने को मिलता न ही उससे कोई पुचकारता। इस बात का उन्होंने विरोध किया और फिर यहां से नया कारवां शुरू हो गया।

4 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
वह गली मोहल्ले के कुत्तों को बुलाकर उन्हें खाना देने लगीं। उनके चोट पर मरहम लगातीं। देखते ही देखते स्ट्रीट डॉग उनके परिवार का ही हिस्सा हो गए। मौजूदा समय में 24 स्ट्रीट डॉग का पोलन पोषण शबा कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
शबा के इस मुहिम का मोहल्ले वालों ने जबरदस्त विरोध किया लेकिन उनके परिवार का सपोर्ट हमेशा ही उन्हें मिला। जरूरत पड़ने पर परिवार वाले भी शबा की मदद करने में जुट जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
शबा ने बताया कि कहीं भी किसी जानवर के बीमार होने या फिर चोट लगने की सूचना मिलती है तो वह फौरन मौके पर पहुंचती हैं और हरसंभव मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि पशुओं की सेवा करते-करते उनके इलाज के बारे में भी काफी जानकारी हो गई और अब तक वह 100 कुत्तों का इलाज कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
वहीं, करीब 60 सांपों को वह सपेरों के बंधन से मुक्त करा चुकीं हैं। शबा बताती हैं कि सपेरे सांपों के साथ बहुत की क्रूरता से पेश आते हैं। इसीलिए वह उन्हें उनके चंगुल से मुक्त कराकर पशु प्रेमी प्रदीप पात्रा के माध्यम से जंगल में या फिर वन विभाग के हवाले कर देती हैं।

8 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
जहरीले सांपों की कैटेगरी में शामिल धामिन, सेंट बोआ घोड़ा पछाड़, कोबरा, पंचमुख जैसे सांपों को बिना किसी डर के शबा ऐसे पकड़ती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। बीती शिवरात्रि के दिन भी न्होंने आठ जोड़ नाग-नागिन सपेरों के बंधन से मुक्त कराए।

9 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
सांपों से डरने के सवाल पर शबा हंसते हुए कहती हैं कि सांप मुझे देखकर ऐसे सर झुका लेते हैं जैसे वे समझ गए वों कि मैं उनकी मददगार हूं।

10 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
 कोई जानवरों से भार उठाता हुआ दिख गया तब तो उसकी खैर ही नहीं। जब तक वह बैल, घोड़ा, गधा या फिर कोई भी जानवर हो, उसे मुक्त कराकर ही शबा दम लेती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
shaba - फोटो : amar ujala
शबा एमआरएससी सेवा समिति से जुड़ी हैं जो पशु के लिए ही काम करती है। वह खुद भी लोगों को पशुओं के प्रति अच्छा व्यवहार अपनाने की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें