फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
राजधानी लखनऊ के गुडंबा में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के गेट पर मंगलवार को दिनदहाड़े बीबीए सेकंड ईयर के छात्र कासिफ (22) को हमलावरों ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सामने दौड़ाकर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल छात्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
Trending Videos
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

2 of 8
आजमगढ़ निवासी कासिफ दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा देकर दोस्तों के साथ बाहर आया था तभी डिवाइडर पर चार हमलावरों ने उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट की। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली मार दी। लहूलुहान कासिफ जान बचाने के लिए यूनिवर्सिटी के भीतर दौड़ा तो बदमाशों ने उसे खदेड़ लिया।

विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

3 of 8
हमलावर ने एक और गोली चलाई जो उसकी पीठ पर लगी। खून से लथपथ कासिफ जमीन पर गिर पड़ा। छात्र-छात्राओं में भगदड़ व चीख-पुकार मच गई। जबकि हमलावर बाइक से भाग निकले। सूचना पर एएसपी ट्रांस गोमती जयप्रकाश, सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। छात्र को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

4 of 8
पूछताछ में छात्रों ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के निष्कासित छात्र आजमगढ़ निवासी कासिफ काने पर गोली मारने का आरोप लगाया है। छात्रों ने बताया कि कासिफ काना दो अन्य निष्कासित छात्र कफील और शहनवाज के अलावा वर्तमान में यहां पढ़ रहे असद कुद्दूस संग आया था। दोनों के बीच पुराना झगड़ा है। पुलिस से सूचना पाकर कासिफ के परिवारीजन ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

5 of 8
छेड़छाड़ के विरोध में दो महीना पहले हुआ था झगड़ा
कासिफ के साथी फैज ने बताया कि निष्कासित छात्र कासिफ काने और उसके साथी अक्सर कॉलेज आते-जाते रहते हैं। कई बार उन्होंने छात्राओं से छेड़छाड़ व छींटाकशी की। करीब दो महीना पहले निष्कासित छात्रों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी। जिसका कासिफ ने विरोध किया था। इसे लेकर दोनों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

6 of 8
मामला थाने पहुंचा तो चौकी इंचार्ज ने समझौता करा दिया था। फैज व अन्य साथियों का कहना है कि इसी रंजिश में कासिफ को गोलियां मारी गई हैं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

7 of 8
सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिख रहे आरोपी
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोपहर ठीक 1.31 बजे छात्र-छात्राओं की भगदड़ और अफरातफरी तो है, लेकिन गोली मारने वाले बदमाश और उसके साथियों के चेहरे नहीं नजर आ रहे हैं। एएसपी ट्रांस गोमती का कहना है कि वारदात गेट के पास डिवाइडर पर हुई है। इसलिए मेन गेट के कैमरे में कुछ नजर नहीं आ रहा। भीतर लगे दूसरे कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को दौड़ाकर गोली मारी, तस्वीरें

8 of 8
छात्रों से पूछताछ में पता चला है कि बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक से बेहटा की तरफ भागे हैं। साथियों ने चेताया था ‘फील्डिंग सेट है, संभल कर रहना’कासिफ के साथियों ने सोमवार दोपहर ही उसे चेतावनी दे दी थी। एक साथी ने कासिफ से कहा था कि ‘तुम्हारे लिए फील्डिंग सेट है। संभल कर रहना।’ साथी की चेतावनी पर कासिफ भी अपने साथ तीन-चार छात्रों को लेकर चल रहा था। हमले के वक्त भी तीन साथी उसके साथ में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें