फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, मनविंदर बिसला और दीपेंद्र पांडेय, याद किए पुराने दिन

Sun, 06 Sep 2026 04:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना, आईपीएल खिलाड़ी मनविंदर बिसला और रणजी खिलाड़ी दीपेंद्र पांडेय रविवार को लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे और अपने पुराने दिनों को याद किया।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना, आईपीएल खिलाड़ी मनविंदर बिसला और रणजी खिलाड़ी दीपेंद्र पांडेय रविवार को लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे और अपने पुराने दिनों को याद किया।

इस दौरान तीनों खिलाड़ियों ने बच्चों से बात की और उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

बता दें कि तीनों ही खिलाड़ी लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल और ग्राउंड का भी भ्रमण किया और बच्चों को खेल की बारीकियां भी समझाईं।

सुरेश रैना नेट्स पर पहुंचे और बच्चों को समझाते हुए कुछ शॉट्स भी लगाए। इस दौरान तीनों खिलाड़ियों को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
सुरेश रैना ने बच्चों को खेल से जुड़ी बारीकियां भी समझाईं और बच्चों को लगातार कठिन परिश्रम करते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
सुरेश रैना 2011 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं और अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
बच्चों ने उनसे सवाल पूछे और जवाब लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अपने प्रशंसकों के साथ मनविंदर बिसला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें