फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बस में आग लगने से पांच जिंदा जले, गाड़ी छोड़ भाग गया ड्राइवर, डराने वाली हैं ये तस्वीरें और वीडियो

Thu, 15 May 2025 04:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में आग लगने से पांच की मौत हो गई। इस हादसे में एक मां-बेटी की मौत हुई है। 
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में आग लगने से पांच की मौत हो गई। ये सभी लोग बिहार के हैं। एक को छोड़कर बाकी की शिनाख्त हो गई है। 

विज्ञापन

2 of 10
इसी बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
बिहार के बेगूसराय बिहार से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में  लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। 

विज्ञापन

3 of 10
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया।

4 of 10
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। 
विज्ञापन

5 of 10
लखनऊ में बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
इस हादसे में अशोक महतो की पत्नी और बेटी की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देते वह बेसुध हो गए। 
विज्ञापन

6 of 10
लखनऊ में बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। 
विज्ञापन

7 of 10
बस में आग। - फोटो : अमर उजाला।
बस में आग लगने के बाद लपटें इतनी ऊंची उठी कि एक किलोमीटर तक के लोगों ने उसे देखा। पूरा इलाका धुएं से भर गया। 

8 of 10
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
जलने के बाद बस इस हालत में हो गई। बस में बैठे यात्री से पूछने पर पता चला की बस में करीब 80 यात्री बैठे हुए थे मौके पर फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस पहुंची आग बुझाने के बाद 5 डेड बॉडी मिली।

9 of 10
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बस क्षमता से दोगुना यात्री लेकर सफर कर रही थी। 
विज्ञापन

देखिए घटना का पूरा वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें