फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Fire: लपटें, चीत्कार और फिर खामोशी, नीचे सीढ़ियों पर आग, ऊपर बंद दरवाजा; बोरियों में भरे शवों के अवशेष

Tue, 23 Jun 2026 09:50 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ अग्निकांड में अधिकांश छात्रों की मौत दम घुटने से हुई है। कुछ शव बुरी तरह जल गए थे, जिन्हें बोरे में भरकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। देर रात तक टॉर्च की रोशनी में मलबे के बीच शवों की तलाश होती रही।
विज्ञापन
1 of 26
Lucknow Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में लगी आग में फंसे लोग मदद की गुहार लगाते रहे। तेज लपटों के बीच बिल्डिंग के अंदर से आने वाली चीत्कारें ऐसी थीं कि बाहर खड़े लोग भी अंदर तक दहल जाते थे। आग के बीच मदद की गुहार लगाने वाले बच्चों की आवाजें थोड़ी देर बाद शांत होती चली गईं।

इससे पहले कि राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाता 15 लोगों की जान चली गई। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथमदृष्टया सभी की मौत दम घुटने से होना प्रतीत हो रहा है। धुएं के कारण दम घुटने से लोगों की सांसें थम गईं। इसके बाद आग से लोगों के शव झुलस गए।

विज्ञापन

2 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
आग पर काबू पाने के बाद दमकल और एसडीआरएफ के जवानों ने एक-एक कर शवों को बाहर निकाला। कुछ शव बुरी तरह जल गए थे, जिन्हें बोरे में भरकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। देर रात तक टॉर्च की रोशनी में मलबे के बीच शवों की तलाश होती रही। सुरक्षा के लिहाज से रात तक बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

3 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मौके पर नहीं आया भवन स्वामी
बिल्डिंग में आग की खबर पाकर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को किनारे हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। इतनी भयावह घटना की जानकारी मिलने के बाद भी भवन स्वामी वीरेंद्र वहां नहीं पहुंचे। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी आ गई थीं, जिनकी आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को संभाला और वहां से हटाया।

4 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नीचे सीढ़ियों पर आग, ऊपर की ओर बंद था दरवाजा
अलीगंज के जिस व्यावसायिक स्थल पर आग लगी थी, वहां पर लोग चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि छत पर जाने का दरवाजा खुल गया होता तो शायद तमाम लोगों की जिंदगी बच जाती। आग ने नीचे जाने वाले सीढ़ियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। इसलिए परिसर में फंसे लोग जान बचाने के लिए ऊपर की तरफ भागे थे।
विज्ञापन

5 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि आग से घिरे लोग ऊपर की ओर भागे। उन्होंने छत का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, मगर वह नहीं खुला। अगर दरवाजा खुल गया होता तो छत से पास के मकान की छत पर कूद कर जान बचा सकते थे। मगर, व्यावसायिक स्थल के ऊपर का दरवाजा खुल नहीं सका, जिससे सीढ़ियों पर फंसे लोगों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे का संकेत दे रहा था एमसीबी, फिर भी नहीं चेते
किरायेदारों ने भवन की देखरेख करने वाले से कई बार की थी एमसीबी ट्रिप होने की शिकायत

अलीगंज स्थित बिल्डिंग में आग में अपना पालतू पशु गंवाने वाली महिला के चेहरे पर दिखा गम और गुस्सा। दूसरी ओर, अग्निकांड में अपने को खोने के बाद रोते-बिलखते परिजन। अमर उजाला

 
विज्ञापन

7 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के जिस भवन में आग लगी, वहां का एमसीबी बार-बार खतरे का संकेत दे रहा था। बार-बार एमसीबी गिरने (ट्रिप) की शिकायत वहां के किरायेदारों ने भवन की देखरेख करने वाले जिम्मेदार से की थी, लेकिन इसे अनसुना किया गया। यदि एमसीबी गिरने की जांच कराई गई होती तो शायद हादसा होने से बच सकता था।

 

8 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
भवन के किरायेदारों ने बताया कि व्यावसायिक स्थल की देखरेख का काम अखिलेश शुक्ला करते हैं। जब से गर्मी शुरू हुई थी तब से रोजाना दिन में कई बार एमसीबी ट्रिप हो रहा था। इसकी शिकायत को नजरअंदाज कर एमसीबी को फिर से चालू कर दिया जाता था। 

9 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तीन कारणों से ट्रिप करता है एमसीबी
लेसा के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि एमसीबी के बार-बार ट्रिप होने के प्रमुख रूप से तीन कारण होते हैं। 
 

10 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, शव निकालकर लाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में संभावित कारणों की जांच कराना जरूरी होता है। एमसीबी के ट्रिप होने का पहला कारण परिसर में कहीं पर शॉर्ट सर्किट का होना है। दूसरा, स्वीकृत लोड से ज्यादा लोड पर बिजली जलाना और तीसरा आंतरिक वायरिंग में कोई तकनीकी खामी का बार-बार उत्पन्न होना होता है।
 

11 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग में विद्युत उपभोग (लोड) 
कुल स्वीकृत लोड: 20 केवी
माह विद्युत उपभोग (लोड)
दिसंबर 2025 16.8 केवी
जनवरी 2026 18 केवी
फरवरी 2026 16.44 केवी
मार्च 2026 18.4 केवी
अप्रैल 2026 24.3 केवी
मई 2026 28.6 केवी
जून 2026 34.5 केवी

12 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियों से परेशान थे पड़ोसी
लखनऊ के  अलीगंज के सेक्टर-डी में सोमवार दोपहर जिस बहुमंजिला भवन में आग लगी वह आवासीय इलाके में बनाई गई है। इसकी व्यावसायिक गतिविधियों से पड़ोसी परेशान थे। वाहनों की पार्किंग, भीड़भाड़ को लेकर पड़ोसियों ने कई बार शिकायतें भी कीं।

13 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, अस्पताल में भर्ती घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक विज्ञान नगरी से आगे बढ़ने पर दाहिनी ओर जो सड़क है, वहां आगे रिहायशी इलाका है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, उस तरफ 15 मकान हैं। इन मकानों में एक गली से अगली गली के बीच स्थित इन मकानों में सिर्फ दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान ही हैं, जिसमें से एक में हादसा हुआ। पड़ोस में रहने वाली महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि व्यावसायिक गतिविधियों के चलते चैन से रहना मुहाल हो गया था। 

14 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लोगों की आवाजाही के चलते भी कहासुनी की नौबतें आती रही हैं। अलीगंज में जहां हादसा हुआ है, उसके सामने गहरा नाला है। इस नाले पर कई जगहों पर पत्थर नहीं हैं। इससे लोगों के नाले में गिरने की आशंका बनी हुई है। लिहाजा सोमवार को जब दुर्घटना हुई तो रात के अंधेरे में नाले में लोग गिर न जाएं, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात करना पड़ा। 

15 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर भी पहुंचे 
अलीगंज में आग की घटना की सूचना मिलते ही यूट्यूबर और इंफ्लुएंसरों का भी जमावड़ा हो गया, जिसे हटाने में सुरक्षाकर्मियों को देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी। रीलबाजों को कई बार मौके से खदेड़ा गया।

16 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वैकल्पिक रास्तों से पहुंचे घटनास्थल तक
लखनऊ के पुरनिया चौराहे के पास हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके के दो प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया। इससे लोगों को घटनास्थल तक आने-जाने के लिए सीतापुर रोड की ओर से वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। आईटी चौराहे से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर भी यातायात के भार से वाहन रेंगते नजर आए।

17 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पुलिस ने पुरनिया चौराहा और आठ नंबर चौराहे की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। स्थानीय निवासी आदर्श तिवारी ने बताया कि वह घटना के समय निरालानगर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलने पर वह तुरंत निकले, लेकिन दोनों मुख्य मार्ग बंद होने के कारण उन्हें दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। 

18 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
छात्र असद खान ने बताया कि वह पास की एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल की ओर बढ़े, लेकिन रास्ता बंद मिलने पर उन्हें भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ा। स्थिति नियंत्रित और भीड़ कम होने के बाद रास्ता खोला गया। रात 8:10 के बाद पैदल और बाइक वालों के लिए रास्ता खोल दिया गया।

19 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिजली कटने से परेशान हुए लोग 
अग्निकांड के बाद सुरक्षा कारणों से आसपास की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक था। भीषण गर्मी और उमस से बिजली कटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
 

20 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कई लोग घरों से बाहर निकलकर घटना स्थल के आसपास खड़े रहे, जबकि बड़ी संख्या में लोग राहत की उम्मीद में छतों पर समय बिताते नजर आए। घटना के बाद क्षेत्र में देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटी रहीं।

21 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे और घायल नौ छात्र-छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया।

22 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

23 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप है। पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयरहाउस है। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12वीं तक के विद्यार्थियों की कोचिंग चलती थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। 

24 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग में मौजूद कई लोग विकराल हुई आग के बीच घिर गए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम के साथ एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के दौरान 15 शव बाहर निकाले गए। 

25 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सभा छोड़ तुरंत वापस आए।
विज्ञापन

26 of 26
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, घटनस्थाल पर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक राहत-बचाव कार्य जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें