फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड: बहन के बेडरूम में मानस ने लगवाया था कैमरा, CCTV में कैद हुई हत्या; खुले नए राज

Fri, 21 Aug 2026 09:02 AM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

मानस ने अपनी पत्नी दिव्या की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वे अलग रह रहे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, पुलिस ने डीवीआर जब्त किया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
1 of 14
लखनऊ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मानस ने बहन की सुरक्षा के लिए बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना कैमरे में कैद है। ममेरे भाई अंशु मिश्र के मुताबिक व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। मानस पिछले तीन माह से ऑडिट के सिलसिले में बाहर थे। दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्र यूट्यूबर हैं। उन्होंने बताया कि बहन दिव्या पति की हरकतों की वजह से अलग रह रही थी। नवंबर 2025 के बाद दिव्या मानस के घर नहीं गई थीं। दिव्या सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचीं और फिर कुछ चेक कलेक्ट करने के लिए अपने सहयोगी के साथ बाहर चली गई।
विज्ञापन

2 of 14
लखनऊ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस बीच मानस दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा। जब दिव्या बैंक पहुंची तो गेट पर मानस ने पहले असलहे से गोली चलाई। आरोप है कि मानस ने असलहे की बट से चेहरे व सिर पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी ने फिर दूसरा असलहा निकालकर गोली मार दी।
विज्ञापन

3 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
मम्मी का बेटा थी तुम...
प्रज्ञा ने पोस्ट कर लिखा कि दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। तुम मम्मी का बेटा थीं.. मम्मी का बार-बार फोन आ रहा है। मेरी हिम्मत नहीं है कि मैं उनको कह सकूं की तुम अब नहीं रहीं। दिव्या, काश कि तुम इतनी सीधी नहीं होतीं। काश की हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते। दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्र म्यूजिक टीचर हैं। दिव्या ही परिवार का खर्च चलाती थीं। दिव्या की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

 

4 of 14
लखनऊ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के पीछे भावनात्मक असंतुलन और इंपल्सिव व्यवहार जिम्मेदार है। अब लोगों में रिश्तों को लेकर इमोशनल बॉन्डिंग कमजोर पड़ने लगी है। लोगों को ना सुनना बिलकुल नहीं पसंद। सोशल मीडिया भी बिगड़ते रिश्तों और डिप्रेशन के लिए जिम्मेदार है। समाज के बड़े-बुजुर्गों को तनावग्रस्त लोगों को सहानुभूति के साथ समझना सुनना होगा। इससे तनाव घटेगा और मन की गुत्थी सुलझेगी।  - डॉ. देवाशीष शुक्ल, वरिष्ठ मनोचिकित्सक
विज्ञापन

5 of 14
तूलिका, दिव्या और मानस - फोटो : अमर उजाला
पहले भी अपनों का खून बहा चुके हैं अपने
- फरवरी 2026 आशियाना इलाके में बेटे अक्षय प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में शव के टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगाने की कोशिश का भी खुलासा हुआ।
विज्ञापन

6 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
- जून 2026 माल इलाके में जितेंद्र सिंह ने पत्नी मोनिका सिंह की हत्या की थी। इसके बाद उन्होंने खुद जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

7 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
- अगस्त 2026 की उनकी तलाकशुदा जानकीपुरम में बेटी से मिलने गए ऑटो चालक आशीष सोनी पत्नी तपस्या सिंह ने तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

8 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
- अगस्त 2026 रहीमाबाद इलाके में अंजली सिंह की हत्या उनके पति उमेंद्र प्रताप सिंह ने अवैध संबंधों के शक में की थी।

9 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
लखनऊ में पति मानस बाजपेयी ने अपनी बैंक अफसर पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन तूलिका को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।  गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है। वहीं, पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है। साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।

10 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
स्टेटस में लिखा- आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है
मानस बाजपेयी ने पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या करने के बाद व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। स्टेटस अंग्रेजी में लिखा था। इसमें लिखा था कि, “आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद और बहन को मारना होगा... पत्नी की बहन प्रज्ञा और भरत सब जानते हैं।”

11 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद परेशान था मानस
मानस के मकान में ओम फास्ट फूड सेंटर एंड ईटिंग प्वाइंट नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले लवकुश ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद जब मानस घर पहुंचा तो वह काफी परेशान लग रहा था। उसके माथे पर पसीना था। लवकुश कुछ बोलते, उससे पहले मानस ने उनका हालचाल पूछा। लवकुश ने सब ठीक होने की बात कही। इसके बाद लवकुश ने मानस से पूछा, “क्या भैया, सब ठीक है? आप परेशान लग रहे हैं।” इस पर मानस ने जवाब दिया, “कुछ नहीं, ऑफिस की टेंशन है।” इतना कहकर वह अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।

12 of 14
आरोपी मानस और पत्नी दिव्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शरद नाम के युवक ने सबसे पहले देखा था मानस का स्टेटस
लवकुश ने बताया कि उनके एक साथी शरद ने सबसे पहले मानस के मोबाइल फोन पर लगा स्टेटस देखा और उन्हें फोन किया। शरद की बात सुनते ही लवकुश ने मानस के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच मानस के मामा का बेटा भी स्टेटस देखकर मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लवकुश ने बताया कि वह छत पर पहुंचे तो वहां भी दरवाजा बंद था। इसके बाद लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में मानस और तुलिका मृत पड़े थे। तुलिका के माथे पर गोली लगी थी, जबकि मानस की बाईं कनपटी पर गोली का निशान था।

13 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

कहां से आए तीन असलहे, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान देने वाले मानस के घर से पुलिस को एक तमंचा और दो पिस्टल मिली हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मानस के पास ये तीनों असलहे कहां से आए। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मानस के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं था। यह तय है कि या तो उसने तीनों असलहे खरीदे थे या किसी जानने वाले से लिए थे। एडीसीपी के मुताबिक, इस पूरी घटना के संबंध में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। आवश्यकता पड़ने पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी कि मानस के पास असलहे कहां से और कब आए।

विज्ञापन

14 of 14
दिव्या मिश्रा हत्याकांड
साइकों की हरकतों की वजह से परेशान थी दिव्या
दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्र यूट्यूबर हैं। उन्होंने बताया कि मेरी बहन दिव्या पति की साइको हरकतों और उसकी बहन के पागलपन की बीमारी की वजह से अलग रह रही थी। नवंबर 2025 के बाद दिव्या मानस के घर नहीं गई थीं। रोज की तरह वो सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंची थी और फिर कुछ चेक कलेक्ट करने के लिए अपने सहयोगी के साथ बाहर चली गई। इस बीच उसका साइको पति दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा। जब दिव्या बैंक पहुंची तो गेट पर उसके पति ने पहले असलहे से गोली चलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें