लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड में नया खुलासा हुआ है। सीतापुर के अधिवक्ता ने मानस को असलहे उपलब्ध कराए थे। बैंक के काम से मानस और अधिवक्ता की मुलाकात हुई थी। पुलिस अब अधिवक्ता से पूछताछ की तैयारी में है। गुरुवार को लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक अफसर ने खुद को गोली मार ली थी।
विज्ञापन
1 of 21
Lucknow Double Murder and Suicide case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर और खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले बैंक अफसर मानस को सीतापुर के एक अधिवक्ता ने असलहे उपलब्ध कराए थे। बैंक के काम के सिलसिले में मानस की उससे मुलाकात हुई थी।
पुलिस अधिवक्ता से पूछताछ की तैयारी में है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मानस ने इन असलहों के लिए कितनी रकम खर्च की थी। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक तहरीर मिलती है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि मानस और अधिवक्ता में दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 21
मानस की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानस के विधिक मामले भी वही अधिवक्ता देख रहा था। पुलिस टीम ने जानकीपुरम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मानस के सहयोगियों से बात की तो उन्हें इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन
3 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना के बाद से अधिवक्ता भूमिगत हो गया है। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकलवाई है। पता लगाया जा रहा है कि अधिवक्ता और मानस की आखिरी बार मुलाकात कब हुई थी।
4 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता ने वारदात से कितने घंटे पहले मानस को असलहे उपलब्ध कराए थे। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि अधिवक्ता ने खुद असलहे लाकर दिए थे या फिर किसी तस्कर से मानस की मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
5 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बहुत डरपोक था मानस: मामा
उधर, मामा अवधेश शुक्ला ने बताया कि मानस बहुत डरपोक था। वह रात में घर से अकेले जाने में भी हिचकिचाता था। दिव्या इस पर उसे चिढ़ाती थी कि इतने बड़े हो गए और डरते हो। ऐसे में मानस ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
6 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मानस या उनके परिवार के पास कोई असलहा नहीं है। मानस के पास तीन असलहे कहां से आए, इसके बारे में रिश्तेदारों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
7 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लॉक आईफोन में बंद हैं कई राज
लखनऊ पुलिस ने मानस का आईफोन बरामद कर लिया है। लॉक लगा होने से पुलिस इसे खोल नहीं सकी है। मानस के दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क कर फोन का पासवर्ड पूछा गया है। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि लॉक तोड़ने पर फोन में मौजूद पूरा डाटा गायब हो जाएगा।
8 of 21
इसी बैंक में काम करती थी दिव्या
- फोटो : अमर उजाला
मानस के फोन की कॉल डिटेल में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वारदात के दिन उसकी लोकेशन का पता लगाया था। घटना से पहले मानस की किन लोगों से बात हुई, इसकी सूची भी तैयार की जा रही है। पुलिस इन सभी से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
9 of 21
बैंक में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिता की हार्ट अटैक, मां की कैंसर से हुई थी मौत
मानस का जीवन शुरू से संघर्षों से भरा रहा है। पिता आरके बाजपेयी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। इसके बाद मां अंजू की कैंसर से मौत हो गई। माता-पिता के गुजर जाने से तूलिका अवसाद में चली गई, जिसकी देखरेख मानस ने शुरू की।
10 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, बहन की देखभाल, तलाक का केस और शक के कारण पत्नी से हुए विवाद के बाद वह इतना टूट गया कि उसने पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। पुलिस को अब तक की छानबीन में मानस के व्हाट्सएप स्टेट्स के अलावा कोई दूसरा सुसाइड नोट नहीं मिला है।
11 of 21
दिव्या की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मामा बोले... जिसे चाहिए रख ले मकान, मुझे मिला तो दान कर दूंगा
मानस के मामा अवधेश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम संस्कार के समय भांजे की ताई और चचेरी बहन नेहा ही बैकुंठ धाम पहुंची थीं। मानस के तीनों चाचा के परिवार से कोई नहीं पहुंचा था। शनिवार को उन्होंने कानपुर जाकर गंगा में भांजे-भांजी की अस्थियां विसर्जित कर दीं।
12 of 21
तूलिका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अवधेश के मुताबिक, उनके बहनोई का एक ही मकान (हुसड़िया चौराहे पर) है। खेती से संबंधित कोई जमीन नहीं है। घर में उनकी बहन के जेवर व बहनोई के बैंक में जमा रकम के अलावा अन्य चल-अचल संपत्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद दिव्या अपने जेवर लेकर चली गई थी।
13 of 21
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मकान को पुलिस ने सील कर रखा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट की ओर से मानस के करीबी रिश्तेदार को संपत्ति सौंपी जाएगी। अगर उनके बहनोई के परिवार से चचेरी बहन या कोई आएगा तो संपत्ति सौंपने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अगर किसी ने संपत्ति लेने में रुचि नहीं दिखाई और उन्हें इसका जिम्मा मिलता है तो वे मकान को किसी मंदिर या ट्रस्ट को दान कर देंगे।
14 of 21
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
भांजे भांजी की संपत्ति में मामा पक्ष का कोई दखल नहीं होगा। उधर, पुलिस मानस की वसीयत के बारे में पता लगा रही है। कानून के मुताबिक मानस की संपत्ति सबसे करीबी रिश्तेदार के हवाले कोर्ट के माध्यम से ही की जा सकती है।
15 of 21
तूलिका, दिव्या और मानस
- फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
लखनऊ में पति-पत्नी के बीच कलह ने बृहस्पतिवार को एक पूरा परिवार खत्म कर दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत पति ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में बहन की हत्या कर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। तीनों घटनाएं 30 मिनट के भीतर हुई। पति-पत्नी के बीच जनवरी से तलाक का केस चल रहा था।
16 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
हुसड़िया चौराहा निवासी मानस बाजपेयी (38) ने दिव्या मिश्रा (35) से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। मानस के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। मानसिक रूप से कमजोर छोटी बहन तूलिका (28) मानस के साथ रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। मानस और दिव्या के बीच दो साल से विवाद चल रहा था। इस कारण दिव्या आलमबाग के स्नेह नगर स्थित अपने मायके में रहने लगी।
17 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मानस बृहस्पतिवार दोपहर ऑटो से गोमतीनगर के मिठाई वाला चौराहा के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचा। उसी समय काम से बाहर गई दिव्या बैंक पहुंचीं। कार से उतरते ही मानस ने दिव्या के सिर पर गोली मार दी।
18 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मानस ऑटो से घर पहुंचा और कमरा भीतर से बंद कर तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। दिव्या के माथे और मानस व तूलिका की कनपटी पर गोली लगी थी।
19 of 21
वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हत्या के बाद स्टेटस लगाया...
अब खुद और बहन को मारना होगा
मानस ने पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। लिखा, आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद और बहन को मारना होगा...।
20 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
घर से दो पिस्तौल व एक तमंचा मिला
स्टेटस पढ़ने के बाद रिश्तेदारों को घटना की जानकारी हुई। वे मानस के घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी मानस ने जवाब नहीं दिया तो रिश्तेदार दरवाजा तोड़कर भीतर गए। कमरे में बेड पर मानस और तूलिका के शव पड़े थे। मानस के शव के पास दो पिस्तौल और एक तमंचा मिला।
रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मानस ने हत्या व आत्महत्या में किस असलहे का इस्तेमाल किया था, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि मानस के पास तीनों असलहे कहां से आए। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मानस के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं था।