करीब छह साल का गरीब लड़का रविवार को लखनऊ में गंज कार्निवाल में अचानक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। शेफाली जब मंच पर ‘ये फितूर मेरा’ गीत गा रही थी तो सोनू नाम का यह लड़का अचानक मंच के सामने आ धमका और नृत्य करने लगा।
विज्ञापन
2 of 6
गंज कार्निवाल में डांस करता सोनू
- फोटो : amar ujala
उसकी भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं ने सबका ध्यान आकृष्ट किया और कुछ ही देर में उसके चारों ओर लोगों की भीड़ लग गई। उसे देखने डीएम, एसएसपी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 6
गंज कार्निवाल में सोनू
- फोटो : amar ujala
सभी उसकी प्रतिभा देखकर मुग्ध थे। बिना किसी प्रशिक्षण के ऐसा डांस करके सोनू ने सबको हैरत में डाल दिया। उसने बताया कि उसका वास्तविक नाम आदित्य कश्यप है।
4 of 6
गंजिंग कार्निवाल
- फोटो : amar ujala
सोनू बाबूगंज नई बस्ती में रहता है। उसके पिता रमेश बढ़ई हैं। उसे नृत्य का शौक है और वह नृत्य करने वाले लोगों को देखकर सीखता है।
विज्ञापन
5 of 6
गंजिंग कार्निवाल
- फोटो : amar ujala
सोनू की प्रतिभा से अचंभित जिलाधिकारी राजशेखर ने कहा कि गंज कार्निवाल समिति स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती है। समिति उसे 50 हजार रुपये की सहायता देगी, उसे अगले माह से नृत्य का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।