फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: वर्ल्ड कप जीत पर देर रात चलता रहा जश्न, आतिशबाजी करने के साथ उड़ाया अबीर-गुलाल, तस्वीरें

Mon, 09 Mar 2026 08:08 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्वकप जीतकर विश्व विजेता बनने की खुशी में राजधानी में जोरदार जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्वकप जीतकर विश्व विजेता बनने की खुशी में राजधानी में जोरदार जश्न मनाया गया। रविवार की रात फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिराया, खेल प्रेमी खुशी से झूम उठे। लोग तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर उत्तर आए।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
खेल प्रेमियों ने अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगह मिठाइयां भी बांटी गई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे भी लगे। खुशी मनाने में बच्चे और महिलाएं भी आगे रहीं।
विज्ञापन

3 of 8
lucknow - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही भारत पहला ऐसा देश बन गया जिसने टी20 में तीन बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सबसे पहले 2007 फिर 2024 और अब 2026 में टीम इंडिया ने ये कारनामा करके दिखाया।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी हार दी जो कि वर्ल्ड कप में रनो के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
टीम इंडिया की जीत पर खेलप्रेमी लखनऊ की सड़कों पर देर रात तक जमकर झूमे और जश्न मनाया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम रनों का दबाव नहीं झेल सकी और 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। (लखनऊ में जीत का जश्न मनाते खेलप्रेमी।)
विज्ञापन

7 of 8
lucknow - फोटो : amar ujala
ये भारत की एक ऐसी जीत है जो कि लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहेगी।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
जीत के जश्न में जमकर आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें