फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2015 12:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
सौंधी महक के साथ लगभग 8 क्विंटल सरसों के तेल से टिमटिमाते और 11 कुंतल आटे से तैयार दीये। करीब पौना घंटे तक चलती महाआरती।
विज्ञापन

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

2 of 12
11 हजार एक सौ इक्यावन दीपों के साथ बनारस जैसी ही देव दीपावली का ये नजारा पहली बार राजधानी में बुधवार शाम गोमा के किनारे उतरा।
विज्ञापन

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

3 of 12
राजधानी में पहली बार सैकड़ों की संख्या में जुटे गोमा भक्तों के अथक श्रद्धा और पर्यावरण को सुधारने का संकल्प पहली बार भव्य स्वरूप में देव दीपावली के रूप में मनकामेश्वर उपवन में उतरा।

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

4 of 12
मनकामेश्वर महंत देव्या गिरि के साथ 11 मंचों से आचार्यों ने राजधानी में देव दीपावली पर महाआरती की नींव रखी।

विज्ञापन

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

5 of 12
आयोजन में 5 हजार से अधिक की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं संग राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने भी गोमा की आरती उतारी, बाद में सभी ने आटे के दीये गोमा में प्रवाहित किए।

विज्ञापन

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

6 of 12
तीन घंटों तक तेल के दीयों संग महकता रहा गोमा का तट
गोमा के घाट पर शाम 4 बजे से शुरू हुए आयोजन में 200 से अधिक मेजों पर परिवारों ने दीपदान के लिए आसन जमाया।
विज्ञापन

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

7 of 12
परिवारीजनों और श्रद्धालुओं ने दीयों को सरसों का तेल भर कर जलाना एक बार जो शुरू किया तो करीब पौने सात बजे आरती समाप्त होने के बाद प्रवाहित होने तक क्रम जारी रहा।

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

8 of 12
आयोजन से जड़े सुशील पंडित, अजय तिवारी ने बताया कि महंत देव्यागिरि की अगुवाई में बनारस से आए आचार्यों ने 11 बड़े मंचनुमा घाटों से पौना घंटे तक दशोपाचक आरती उतारी, जिसमें क्रम से धूप, दीप, कर्पूर से आरती उतारी गई। सभी ने गोमा में दीये प्रवाहित किए। उपवन को जगह-जगह देव दीपावली लिखे दीयों से भी सजाया गया था।

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

9 of 12
महंत ने दिलाई शपथ, जया की टीम ने किया राक आन
महंत देव्यागिरि ने सभी श्रद्धालुओं को गोमा रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान हरिओम संकीर्तन मंडली ने भजन सुनाये, सुनैना की देखरेख में कथक प्रस्तुतियां हुई। आरजे जया त्रिपाठी की टीम बैंड मेरी जिंदगी ने देश बचाना है तो बेटियां बचा लो सेव द गर्ल चाइल्ड पर गिटार संग रॉक ऑन किया।

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

10 of 12
इस मौके पर परिवार समेत आए पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने भी प्रयास को सराहा। परिवहन निगम के सलाहकार रोहित शेखर ने शिव वंदना सुनाई। साथ ही उन्होंने मनकामेश्वर में एंबुलेंस तैनाती समेत कई मुद्दों पर सीएम से मांग करने की बात कही।

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

11 of 12
आयोजन से जुड़े गोमा सेवक अजय सिंह, प्रेम तिवारी ने बताया कि हर पूर्णिमा को सभी एकादश मंचों से महंत की अगुवाई में विधिवत आरती होगी। आयोजकों के मुताबिक पहली बार इतनी संख्या में देव दीपावली पर दीपदान हुए।

विज्ञापन

लखनऊ में दिखा काशी की देव दीपावली का नजारा, तस्वीरें

12 of 12
गोमती सेवकों का सम्मान
देव दीपावली पर महाआरती संग गोमती सेवकों का भी सम्मान मंच से हुआ। राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र, रुद्रप्रताप दुबे और गोमा यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले राजेश राय को महंत देव्यागिरी ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें