मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिनों आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के ड्राइविंग क्वालिटी टेस्ट का वीडियो ‘ये है यूपी के विकास की रफ्तार’ नाम से अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया था। इस वीडियो के जरिए एक्सप्रेस वे की क्वालिटी अनोखे ढंग से जांची गई, आप भी देखें...
विज्ञापन
2 of 6
इसमें एक्सप्रेस-वे की क्वालिटी दर्शाने के लिए कार के डैशबोर्ड पर पानी से भरा कांच का गिलास रखा गया था।
विज्ञापन
3 of 6
इसके बाद कार को एक्सप्रेस-वे के तैयार हो चुके हिस्से पर 100 से 110 की स्पीड से चलाया गया, लेकिन गिलास कार के डैश बोर्ड पर स्थिर बना रहा।
4 of 6
एक्सप्रेस की चिकनी और समतल सड़क पर बिना किसी झटके के 100 किमी प्रतिघंटे से अधिक रफ्तार में चल रही कार का यह वीडियो 24 सेकंड का है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
अपलोड होने के एक घंटे के भीतर इसे 28 हजार लोगों ने देखा और करीब हजार लोगों ने शेयर किया और पांच हजार ने लाइक।