फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में प्रेमी युगल के शव मिले, दोनों की कनपटी पर लगी गोली से ऑनर किलिंग की आशंका

Tue, 01 May 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
crime in sultanpur - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर इलाके में मंगलवार को प्रेमी युगल के स मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की कनपटी पर गोली लगी है, जिससे मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 6
crime in sultanpur - फोटो : amar ujala
दोस्तपुर के हियायी गांव निवासी रेनू (19) पुत्री रामकीरत निवासी का कादीपुर कोतवाली छेत्र के निवासी मोहन (21) पुत्र राज बहादुर के साथ प्रेम प्रसंग था। मोहन की ननिहाल हियायी गांव में है। मोहन के घर वालों ने बताया कि रात 10 बजे रेनू ने फोन कर मोहन को अपने गांव बुलाया था। मोहन थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकला था लेकिन फिर लौटा नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
crime in sultanpur - फोटो : amar ujala
सुबह हियायी गांव में ग्रामीणों ने तालाब किनारे रेनू और मोहन के शव देखे तो हड़कंप मच गया। सूचना पर दोनों के घरवाले और टीम के साथ एसपी भी पहुंचे।

4 of 6
crime in sultanpur - फोटो : amar ujala
एसपी अमित वर्मा ने बताया कि दोनों की कनपटी पर गोली लगी है। मौके से 315 बोर का एक तमंचा और दो खाली खोखे मिले हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से बातचीत में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों ने खुदकुशी की है या फिर ये ऑनर किलिंग का मामला है, ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
crime in sultanpur - फोटो : amar ujala
सूत्र बताते हैं कि घरवाले इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे, इसीलिए रेनू की शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी गई थी। पांच मई को उसकी बारात आनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
crime in sultanpur - फोटो : amar ujala
वहीं, मोहन की मौत से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज ही उसकी बहन की शादी है लेकिन भाई की मौत से बहन समेत पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें