फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्रेमी युगल ने कोतवाली में लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने साक्षी

Sat, 17 Mar 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमरउजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेंमो
सीतापुर कोतवाली में शुक्रवार को माहौल कुछ अलग ही नजर आ रहा था। वजह यह थी जिस कोतवाली परिसर में रोजाना सुबह से शाम तक पीड़ितों की आमद नजर आती थी, वहां पर एक प्रेमी युगल पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सात फेरे ले रहा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेंमो
परिसर में विवाह की खुशियां मनाई जा रही थीं और सभी वर वधू को आशीर्वाद दे रहे थे। दरअसल रामपुर मथुरा थाना कस्बा निवासी राहुल पांडेय (25) का तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मजलिसपुर निवासी अनुराधा शुक्ला से प्रेम प्रसंग चलता था। जब यह बात परिवार के लोगों को पता चली तो वे विरोध करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेंमो
परिवार का विरोध देख प्रेमी युगल भागकर पुलिस की शरण में पहुंचा। तालगांव थाने मेें दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और विवाह करना चाहते थे। लेकिन उनके प्यार के बीच परिवार आड़े आ रहा है। तालगांव पुलिस ने दोनों को महिला थाने पहुंचा। यहां पर भी प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंधने की जिद करते रहे। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी की।

4 of 5
कोतवाली में सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
सीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल तिवारी ने वर पक्ष को कोतवाली बुलाया और उनसे विवाह के संबंध में बात की। वर पक्ष विवाह कराने के लिए तैयार था। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली के बगल मौजूद शिव मंदिर में विधिविधान से दोनों प्रेमी युगल का विवाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोतवाली में सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में सात फेरे हुए, इसके बाद कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों ने वर व कन्या को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष रेणु सिंह आदि मौजूद थे। कोतवाली में हुआ विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें