फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

Sat, 14 Feb 2015 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
1 of 11
इस वैलेंटाइन डे के पहले वैलेंटाइन डे के पहले हम आपको बता रहे हैं सीएम अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी। अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी 90 के दशक में शुरू हुई थी। पुणे में पैदा हुई डिंपल उत्तराखंड की रहने वाली है। जब डिंपल और अखिलेश की मुलाकात हुई थी तक अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं थे।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

2 of 11
अखिलेश यादव की उम्र उस समय करीब 25 साल थी और डिंपल 21 साल की थी। अखिलेश फुटबॉल के दीवाने थे। ये उस समय की बात है जब अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस इंडिया आए थे।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

3 of 11
एक दूसरे से पूरी तरह से अलग हैं डिंपल और अखिलेश। एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाले अखिलेश और डिंपल यादव एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। अ‌खिलेश की रुचि राजनीति और स्पोर्ट्स हैं। वहीं डिपल को घुडसवारी और पेटिंग का शौक है। इसके अलावा डिंपल यादव को हार्ड रॉक संगीत भी बेहद पसंद है।

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

4 of 11
इस शादी के लिए सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे। मुलायम सिंह के मित्र अमर सिंह ने उन्हे इस शादी के लिए मनाया था। प्रेम प्रसंग के बाद अखिलेश और डिंपल की शादी नवंबर 1999 में हुई थी। इस समय इनकी शादी को पूरे 16 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

5 of 11
अखिलेश यादव का पूरा परिवार जहां राजनीतिक पृष्ठभूमि का है वहीं डिंपल यादव  रिटायर्ड आर्मी कर्नल एस. सी. रावत की बेटी हैं। डिंपल की दो और बहने हैं। दूसरे शहरों के साथ ही डिंपल ने कुछ समय लखनऊ में भी बिताया था। उसी समय अखिलेश और डिंपल के बीच प्यार हुआ था।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

6 of 11
डिंपल यादव चाहे पूरी तरह से एक अलग बैकग्राउंड से आई मगर फिर भी हर तरह से वो मुलायम परिवार में रम गई। इस समय डिंपल यादव कन्नौज से सांसद हैं। वहीं लोकसभा चुनावों में उन्होंने अखिलेश के साथ दिन-रात चुनाव प्रसार किया।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

7 of 11
डिंपल उम्र में अखिलेश यादव से करीब चार साल छोटी है मगर इन दोनों की कैमेस्ट्री को देखकर उम्र का ये फासला नजर नहीं आता। दूसरी प्रेम कहानियों की तरह इनकी प्रेम कहानी में भी कई अटकलें आईं लेकिन इन दोनों ने उसे सुलझा लिया।

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

8 of 11
ये अखिलेश और डिंपल की सालों पुरानी तस्वीर है। ये उस समय की तस्वीर है जब उनके सिर्फ एक ही बच्चा हुआ था। समय के साथ इनका प्यार बढ़ता चला गया।

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

9 of 11
अखिलेश अपनी निजी जिंदगी में डिंपल का बहुत सम्मान करते हैं यही वजह है कि कई बार उनके मुंह से ये सुना गया कि शादी करके मेरी किस्मत खुल गई। 16 साल की इस शादी में इनके तीन प्यारे-प्यारे बच्चे अदिति, टीना और अर्जुन हैं।

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

10 of 11
डिंपल अखिलेश को प्यार से अखिलेश दादा के नाम से पुकारती हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर ये दोनों घंटों साथ में समय बिताते हैं। परिवार को जानने वाले बताते हैं कि अखिलेश देर रात को भी डिंपल के साथ समय बिताने के लिए कॉफी शॉप जाते हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डेःअखिलेश-डिपंल की लव स्टोरी

11 of 11
अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव को अपनी हर छोटी सी छोटी यात्रा में साथ रखते हैं। राजनीति के साथ ही ये दोनों अपने परिवार को भी उतनी ही अहमियत देते हैं। यूपी के सीएम अखिलेश और डिंपल यादव को हमारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें