फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, घटनास्थल से मिला ये सामान

Fri, 11 Oct 2019 02:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान - फोटो : amar ujala
सीतापुर में प्रेमी युगल ने गुरुवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक स्टूडियो चलाता था और युवती इंटर की छात्रा थी। महोली कस्बे के मोहल्ला भट्ठा निवासी अनिल कुमार आर्य (20) व इसी मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही इंटर की छात्रा निशा श्रीवास्तव (18) की गुरुवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
अनिल कुमार स्टूडियो चलाता था, जबकि निशा इंटर की पढ़ाई करती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूत्र बताते हैं कि घटना से कुछ देर पहले दोनों को साथ खड़े बात करते हुए देखा गया था। स्टेशन मास्टर रामचंद्र यादव का कहना है कि युवक व युवती स्टेशन व आउटर के बीच ट्रेन से कटे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आत्महत्या के बाद मौजूद कोतवाली पुलिस - फोटो : amar ujala
हादसा सहरसा से आनंद बिहार के लिए चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से दिन में करीब एक बजे हुआ है। हादसे के बाद करीब दस मिनट तक ट्रेन भी रुकी रही। घटनास्थल से युवती का बैग पड़ा मिला। उसमें युवती का मोबाइल था।

4 of 5
प्रेमी युगल की आत्महत्या के बाद मौजूद कोतवाली पुलिस - फोटो : amar ujala
मोबाइल से उसकी एक सहेली को फोन किया गया। सहेली व स्कूल से कुछ शिक्षक व छात्र मौके पर पहुंचे और पहचान की। इसके बाद दोनों के परिवार वाले पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों एक साथ ही थे। जिसके बाद दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना के कारणों के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें