फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक अगवा कर चालक की हत्या, मालिक को लगाया जहरीला इंजेक्शन फिर लूट

Sun, 17 Jul 2016 01:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
इनोवा कार सवार सात बदमाशों ने शुक्रवार रात उन्नाव में ट्रक का अपहरण कर लिया। विरोध पर चालक हरियाणा के करनाल जुड़ला निवासी हरनाम सिंह (69) की गला दबाकर हत्या कर दी और शामली के झिझाना मंगलौरा में रहने वाले मालिक सतपाल सिंह (52) को जहरीला इंजेक्शन लगाकर 29 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट ले गए।
विज्ञापन

2 of 10
इसके बाद बदमाश ट्रक को इटौंजा के कुम्हरावां असनहा गांव के पास किशुनपुर मोड़ पर छोड़कर चले गए। (पुलिसकर्मियों के साथ ट्रक मालिक सतनाम सिंह)
विज्ञापन

3 of 10
शनिवार सुबह राहगीरों ने बीच सड़क पर ट्रक खड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सतपाल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हरनाम का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।

4 of 10
एसओ महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रक दो दिन पहले हरियाणा से प्लास्टिक दाना लेकर वाराणसी के लिए निकला था। वाराणसी में ट्रक अनलोड करने के बाद शामली जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 10
रात करीब आठ बजे ट्रक उन्नाव व लखनऊ के बीच वाराणसी जाने वाले किसी ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चल रही थी, तभी सिल्वर कलर की इनोवा कार सवार बदमाश पीछे लग गए। सुनसान स्थान पर कार सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक किया। छह बदमाश ट्रक के केबिन में घुस आए।
विज्ञापन

6 of 10
चालक व मालिक पर असलहे तानकर जान से मारने की धमकी दी। हरनाम सिंह ने विरोध किया तो डंडे से पिटाई की। एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट पर कब्जा कर लिया। जबकि दूसरे ने अंगौछा फाड़कर उसके दोनों हाथ सामने की तरफ बांध दिए। सतपाल सिंह ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। (मृतक चालक बायें व हाथ बंधा मालिक।)
विज्ञापन

7 of 10
मालिक को पिटता देख हरनाम सिंह हाथ बंधे होने के बावजूद बदमाशों पर टूट पड़ा। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और गला दबा दिया। हरपाल की हत्या करने के बाद बदमाशों ने सतपाल को जहरीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और जेब में रखे 29000 रुपये व दो मोबाइल फोन निकाल लिए।

8 of 10
सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक को इटौंजा के किशुनपुर मोड़ पर सड़क के बीचो-बीच छोड़कर बदमाश भाग गए। जिस जगह ट्रक खड़ा था, पास ही हांडा बाइक का शोरूम है। वहां के सिक्योरिटी गार्ड बाबू ने ट्रक में झांका तो होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी।

9 of 10
सीओ बीकेटी ममता कुरील मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर अंगुलियों के निशान जुटाए। हरनाम और सतपाल के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व डकैती की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सतपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

10 of 10
जुटाई जा रही सीसीटीवी फुटेज
एसओ ने बताया कि  रात आठ बजे के बाद बंथरा व सरोजनीनगर सहित उन्नाव से इटौंजा आने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि उन्नाव में शुक्रवार रात ट्रक लूटने के बाद बदमाश उसे लेकर भागने की फिराक में होंगे लेकिन सफल नहीं हो सके। यही वजह थी कि बदमाशों ने ट्रक लावारिस छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें