दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है...। इस कहावत को सियासत में अक्सर हम सब सुनते ही हैं लेकिन प्रदेश में सियासत का केंद्र व राजधानी लखनऊ में मतदान के दिन वोटरों में बाकी जगहों के मुकाबले सुस्ती नजर आ रही है।
अगर आंकड़ों की बात करें तो शाम पांच बजे तक लखनऊ लोकसभा सीट पर 49.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो कि सभी लोकसभा क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम है।
सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बाकी 13 लोकसभा क्षेत्र लखनऊ से आगे हैं।
शहर की सड़कों पर शाम चार बजे भी सन्नाटा नजर आया। हालांकि, कम मतदान का कारण गर्मी भी माना जा रहा है। बाराबंकी में शाम पांच बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।।
तस्वीरों में देखें... कैसा रहा लखनऊ में मतदान का दिन:
विज्ञापन
2 of 18
- फोटो : amar ujala
रक्षामंत्री व लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अपने परिजनों के साथ वोट किया।
विज्ञापन
3 of 18
- फोटो : amar ujala
मैपल मो. स्कूल शिया यतीम खाना काज़मैन में वोट देने के लिए लगी लाइन।
4 of 18
- फोटो : amar ujala
शांभवी वोट नहीं कर सकती है पर दादी को वोट करने में मदद कर सकती है। (बायें) 94 साल की बुजुर्ग मुन्नी देवी अपनी बहू निहारिका मिश्र और नातिन प्रिशा के साथ वोट डालने के लिए आई।
विज्ञापन
5 of 18
- फोटो : amar ujala
एसकेडी अकादमी में 75 वर्षीय विजय शुक्ला (75) वोट डालने पहुंचे वो लकवा ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
6 of 18
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा कशिश, निदा अब्बासी और आयुषी अवस्थी ने पहली बार वोट किया।
विज्ञापन
7 of 18
- फोटो : amar ujala
पहले मतदान फिर बाकी काम... बक्शी का तालाब के गांव मानपुर बाना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मतदान करने के बाद महिलाएं खुशी जाहिर करतीं महिलाएं।
8 of 18
- फोटो : amar ujala
बक्शी का तालाब के गांव मानपुर बाना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लाइन में लगे मतदाता।
9 of 18
- फोटो : amar ujala
एसकेडी अकेडमी में 85 वर्ष की मोहन देई अपने नाती विशाल के साथ वोट डालने पहुंचीं।
10 of 18
- फोटो : amar ujala
91 वर्षीय जय किशन गोयल ने मतदान किया।
11 of 18
- फोटो : amar ujala
मतदान के लिए बूथ के बाहर लगी लाइन।
12 of 18
- फोटो : amar ujala
विकासनगर के महावीर इंटर कॉलेज में 95 वर्षीय महिला दुलारा ने वोट किया।
13 of 18
- फोटो : amar ujala
नारी शिक्षा निकेतन पोलिंग स्टेशन पर बीबी सिंह, शरीर से भले कमजोर हो मगर वोट डालने की इच्छा शक्ति बहुत ही प्रबल है।
14 of 18
- फोटो : amar ujala
मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह।
15 of 18
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने अपनी पत्नी मालिनी अवस्थी व अन्य परिजनों के साथ मतदान किया।
16 of 18
lucknow
- फोटो : amar ujala
वोट डालने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने परिजनों के साथ।