लखनऊ के चिड़ियाघर में बेहद दिलचस्प नजारा दिखाई दिया। यहां कुनबा बढ़ाने के लिए एक साथ रखा गया शेर-शेरनी का जोड़ा एक अलग अंदाज में दिखाई दिया। मंगलवार को लखनऊ में हुई बारिश के बाद मौसम काफी खुशगवार रहा। इस दौरान चिड़ियाघर में ये जोड़ा अठखेलियां करता दिखाई दिया। बब्बर शेर का ये जोड़ा लखनऊ के चिड़ियाघर में कुनबा बढ़ाने के लिए साथ रखा गया है। इनकी नजदीकियां बढ़ने पर चिड़ियाघर प्रशासन में काफी उम्मीदें जगी है। (सभी फोटो: अर्जुन साहू)