फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
लखनऊ जू में पहली बार एक साथ पैदा हुए बब्बर शेर के चारों शावक रविवार को सुबह 10 बजे एक साथ बाहर आये। एक सितंबर को पैदा होने के बाद 55 दिनों के इन शावकों की अठखेलियां देखने, दर्शक खड़े हुये तो घंटों तक खड़े ही रहे।
विज्ञापन

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

2 of 12
रविवार को लखनऊ जू में सुबह के समय सैर करने पहुंचे शहरवासियों को फेस्टिव सीजन का सबसे बड़ा तोहफा बलरामपुर लायन हाउस में मेहमानों केदीदार संग मिला। जब लखनऊ जू के बलरामपुर हाउस में मादा बब्बर शेर वसुंधरा संग लगभग सात हफ्ते के शावक एक साथ चहलकदमी करते देखे गए।
विज्ञापन

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

3 of 12
मौजूदा समय में प्रदेश के वन्यजीव क्षेत्र में सबसे बड़ी सौगात माने जा रही इस उपलब्धि को लेकर चर्चायें चारों ओर हैं। मालूम रहे कि सीएम के मेगा प्रोजेक्ट लायन सफारी में जुलाई महीने में एक के बाद एक 5 शावकों की मौत के बाद लखनऊ जू के डॉक्टरों ने सूबे को ये सबसे बड़ी सौगात मुहैया कराई है।

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

4 of 12
शावकों को बाहर लाने के लिये बीते करीब एक पखवाड़े से जू प्रशासन तैयारियां कर रहा था। इसके लिये बलरामपुर लायन हाउस के ऊपरी हिस्से को चारों ओर से 45 इंच की ऊंचाई तक चेनलिंक से कवर भी कर दिया गया है। बीते दिनों पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ एसके उपाध्याय ने भी जू का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया था।
विज्ञापन

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

5 of 12
55 दिनों बाद बाहर आये शावकों का समय आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ता ही जायेगा। निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने  बताया कि लगभग सात हफ्ते के शावकों को पहली बार मां वसुंधरा केसाथ बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

6 of 12
करीब पांच दशकों बाद जू में शेरनी मां के साथ उसके शावकों की 'कब्स वाक' देखी जा रही है। करीब चार-पांच दशकों से जू में बब्बर शेरों का कुनबा आबाद नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

7 of 12
बीते एक सितंबर को वसुंधरा-पृथ्वी की चार संतानों ने दोपहर में जन्म लिया। उसके बाद से मां और चारों शावक अपनी मांदनुमा कमरे मं ही रह रहे थे। 55 दिनों से अधिक दिनों के हो चुके शावक इन दिनों मां को परेशान करते, आपस में झगड़ते खेलकूद करते और मुर्गे का गोश्त दिन भर नोचने की कोशिश करते सीसीटीवी में देखे जा रहे थे।

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

8 of 12
अपने बाड़े में चहलकदमी करता शेर व उसके बच्चे।

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

9 of 12
इनकी हरकतें लोगों ने लिए उत्सुकता का केंद्र बनी रहीं।

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

10 of 12
अपने बाड़े के मुख्यद्वार पर बैठा शेर।

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

11 of 12
बाड़े का एक दृश्य।
विज्ञापन

बब्बर शेर के बच्चों की उछल-कूद देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

12 of 12
अपने शावकों के साथ शेर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें