समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देने वाले आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मुलायम सिंह के साथ ही यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से जान का खतरा है। इसके अलावा उन्होंने दुष्कर्म के आरोप पर लखनऊ में केस दर्ज होने को चुनौती दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
मुलायम व गायत्री करा सकते हैं मेरी हत्या: अमिताभ ठाकुर
2 of 4
महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा के पद पर कार्यरत अमिताभ ठाकुर ने रविवार को लखनऊ में अपने आवास पर कहा कि मुलायम सिंह यादव व गायत्री प्रसाद मेरी हत्या करवा सकते हैं। मैंने मुलायम सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मुलायम व गायत्री करा सकते हैं मेरी हत्या: अमिताभ ठाकुर
3 of 4
उन्होंने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। मैं इस मामले को खुली चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस पर जरा भी भरोसा नहीं है।