फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर तेंदुए ने ली बच्ची की जान, घर में कूदकर महिला पर हमला

Sat, 16 Jul 2016 01:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र में तेंदुए ने तीन स्थानों पर हमला कर एक बच्ची को निवाला बना लिया तथा वृद्धा व बच्ची को घायल कर दिया। तेंदुए के ताबड़तोड़ हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। (विलाप करते बच्ची के परिवारीजन)

 
विज्ञापन

2 of 5
हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के टेंगनवार गांव निवासी सीताराम की बेटी प्रेम कुमारी (8) अपनी मां रामसंवारी के साथ गुरुवार की शाम घास काटने गांव के बाहर मक्के के खेत में गई थी। इसी दौरान खेत में बैठे तेंदुए ने अचानक प्रेम कुमारी को दबोच लिया और जंगल की तरफ भाग गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने प्रेमकुमारी की तलाश शुरू कर दी। देर रात उसका शव दूर जंगल में मिला।
विज्ञापन

3 of 5
उधर, पड़ोस के रतनवा गांव में देर रात घर के आंगन में सो रही रामरती (65) पर जंगल से आए तेंदुए ने हमला कर दिया। रामरती के दाहिने हाथ में चोट आई है। रामरती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेंदुए ने मोतीपुर कला गांव निवासी बाउर की पुत्री बिंदू (9) पर हमला कर दिया।

4 of 5
बिंदू गांव के बाहर मक्के के खेत की रखवाली कर रही थी। उसके चेहरे तथा गले पर गंभीर चोट आई है। बिंदू के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। बिंदू को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  (ग्रामीणों ने इसे वन विभाग की गलती मानते हुए प्रदर्शन किया।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंचे बनकटवा रेंजर तिलकराम आदि ने प्रेम कुमारी के पिता सीताराम को 10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक मदद दी तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें