फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क में घूमने का प्रोग्राम है तो इस समय जाएं, नहीं लगेगा टिकट

Sat, 24 Mar 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
जनेश्वर पार्क में टिकट लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
जनेश्वर मिश्र पार्क में अवैध वसूली पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने ठीक छह बजे टिकट की बिक्री बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो - फोटो : डेंमो
वीसी ने उद्यान अधिकारी एसपी सिसौदिया को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। पार्क में अवैध वसूली की शिकायत पर वीसी ने शुक्रवार दोपहर उद्यान अधिकारी और ठेकेदार फर्म के प्रतिनिधि को बुलाया। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : डेंमो
ठेकेदार से कहा है कि जब सुबह 8:30 बजे से शाम छह बजे के बीच ही टिकट की बिक्री का अनुबंध है तो इसके इतर शाम छह बजे के बाद भी टिकट क्यों बेचे जा रहे हैं। 

4 of 7
- फोटो : डेंमो
ठेकेदार को आगाह किया कि फिर ऐसी शिकायत मिली तो ठेका ही निरस्त कर दिया जाएगा। उद्यान अधिकारी ने बताया कि अब एलडीए की टीम शाम छह बजे के बाद टिकट बेचे जाने पर निगाह रखेगी।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो - फोटो : डेंमो
इसके अलावा पार्क के मुख्य द्वारों पर नोटिस बोर्ड लगाकर टिकट की दर और बिक्री का समय दर्शाया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो - फोटो : डेंमो
उद्यान अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सुबह साढ़े आठ बजे तक मॉर्निंग वॉकर्स और शाम को छह बजे के बाद ईवनिंग वॉकर्स के लिए पार्क में टिकट नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : डेंमो
इस दौरान टिकट खरीदने का दबाव बनाया जाए तो लोग एलडीए में शिकायत करें। पार्क में संबंधित अधिकारियों और इंजीनियर्स के नंबर भी लिखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें