फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूर हुआ यूपी के पूर्व मंत्री का गुरूर, एलडीए ने बेटे का ऑफिस तुड़वाया, तस्वीरें

Thu, 29 Dec 2016 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
हाईकोर्ट से डरे लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आखिरकार फैजाबाद रोड पर आम्रपाली अवध अपार्टमेंट में पार्किंग की जगह बने पूर्व मंत्री नारद राय केबेटे के दफ्तर को बुधवार को तोड़वा दिया। 15 दिन के भीतर सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े बड़े नेताओं के खिलाफ हाईकोर्ट केआदेश पर यह दूसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन

2 of 10
करीब 12 पार्किंग ब्लॉक को घेरकर बनाए गए इस कार्यालय को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। इससे पहले एलडीए ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री शारदा प्रताप के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

3 of 10
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 22 दिसंबर को कब्जा हटवाने गई एलडीए टीम पूर्व मंत्री के बेटे के कार्यालय की जगह अपार्टमेंट में नौकरों के लिए बने शौचालयों को तोड़कर वापस लौट आई थी।

4 of 10
एलडीए की प्रवर्तन टीम बुधवार गाजीपुर थाने की पुलिस के साथ अवैध कब्जा हटवाने पहुंची। करीब 12 बजे से एलडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी। निर्माण टूटना शुरू होने के बाद ही कार्यालय स्टाफ ने अपना सामान वहां से हटाना शुरू किया। एलडीए ने यह निर्माण अपने मजदूर लगवाकर बड़े-बड़े हथौड़ों से तोड़वाया। दोपहर बाद तक कार्रवाई चली। इस कार्यालय के साथ कुछ दूसरे अवैध निर्माण वहां तोड़वाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
टॉवर लगाने और ओएफसी बिछाने का काम होता था यहां से निर्माण टूटने के बीच वहां मौजूद स्टाफ ने एलडीए इंजीनियरों को बताया कि यह कार्यालय पूर्व मंत्री नारद राय के बेटे नवीन राय और नरेंद्र राय का है।
विज्ञापन

6 of 10
रिलायंस कंपनी के टॉवर लगाने और ओएफसी केबल बिछाने के काम के लिए कार्यालय खोला गया था। ऑफिस को खुले करीब चार साल हो चुके हैं। यहां आए दिन अराजकता होने के बाद 2013 से अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने इस अवैध निर्माण की शिकायत की थी।
विज्ञापन

7 of 10
सपा के बैनर-पोस्टर भी मिले
कार्रवाई के समय कार्यालय के अंदर सपा के प्रचार-प्रसार और रैली कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर-बैनर भी मिले। वहीं अभी तक अपना कार्यालय होने से मुकर रहे पूर्व मंत्री के बेटों का ही काम वहां से होने से जुड़ी चीजें भी तोड़फोड़ के समय मिलीं। इससे यह साबित हो रहा है कि यह कार्यालय पूर्व मंत्री के बेटे ही संचालित करा रहे थे। हालांकि, खुद पूर्व मंत्री के वहां आने-जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

8 of 10
...तो आरडब्ल्यूए ने शुरू कराया भंडारा
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की दीवार से सटाकर कराए गए अपने निर्माण को बचाने के लिए आरडब्ल्यूए ने नया तरीका निकाला। इस निर्माण को तोड़ने के लिए पहले एलडीए ने लाल निशान लगवा दिया था। वहीं इस निर्माण को खुद आरडब्ल्यूए मंदिर परिसर बता रही थी।

9 of 10
बुधवार को एलडीए की कार्रवाई से पहले ही यहां पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन शुरू करा दिया गया। सवाल यह भी उठ रहा है कि अपनी सुरक्षा को लेकर चौकस रहने वाले एचएएल अधिकारी खुद इस निर्माण को रुकवाने के लिए आगे क्यों नहीं आए।
विज्ञापन

10 of 10
एलडीए के प्रवर्तन अधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पार्किंग की जगह बने कार्यालय को हटवाकर नक्शे के मुताबिक रीस्टोरेशन करा दिया गया है। दूसरे अवैध निर्माण को भी अपार्टमेंट में तोड़वा दिया गया। बकाया अवैध निर्माण को भी जल्दी ही तुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें