फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पक्की नौकरी मांगने वालों पर लाठीचार्ज, भारी उपद्रव

Sun, 13 Mar 2016 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले नियमतिकरण समेत समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को प्रदेश भर से हजारों की तादाद में संविदाकर्मियों ने लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लाठीचार्ज

2 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष डॉ. मयंक ठाकुर ने किया। दोपहर करीब तीन प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। पुलिस ने लक्ष्मण मेला मैदान पर उन्हें रोक लिया। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी फटकारी तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे लक्ष्मण मेला मैदान में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लाठीचार्ज

3 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने मैदान में लगा प्रदर्शनकारियों का तंबू ढहा दिया।

लाठीचार्ज

4 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
पथराव व लाठीचार्ज में पुलिसकर्मी समेत तीस से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाठीचार्ज

5 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए बैरीकेटिंग ढहा दी। उपद्रव बढ़ता देख पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इससे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कई पीएसी जवान समेत पुलिसकर्मी पथराव में जख्मी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मैदान में घुसकर जमकर प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसाई।
विज्ञापन

लाठीचार्ज

6 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
लाठीचार्ज में महिला संविदा कर्मचारी समेत पुरुषों जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें लादकर अस्पताल भेजा गया। वहीं लाठीचार्ज से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने ओवर ब्रिज पर चढ़कर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

लाठीचार्ज

7 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
संघ के अध्यक्ष डॉ. मनीष ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद महिला- पुरुष कर्मचारियों ने दोपहर तीन बजे करीब विधानसभा की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने लक्ष्मण मेला मैदान गेट पर बैरीकेटिंग करके उन्हें रोक लिया। इससे प्रदर्शनकारी उग्र हो उठे।

लाठीचार्ज

8 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
लाठीचार्ज-पथराव में पुलिसकर्मी समेत तीस से अधिक लोग जख्मी हो गए। वहीं पुलिस ने घेराबंदी करके 25 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।

लाठीचार्ज

9 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
यह पुलिसकर्मी हुए जख्मी
पीएसी जवान धनंजय यादव, बरकत अली, अमित सिंह, अशोक कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हुए।

लाठीचार्ज

10 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
यह थी मुख्य मागें
- संविदा कर्मचारियों का नियमतिकरण किया जाए
- एनआरएचएम में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए
- सामान कार्य के लिए सामान वेतन
- रिजवी कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाने समेत अन्य नौ सूत्रीय मांगे।

लाठीचार्ज

11 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
पुलिस के द्वारा ढहाया गया मंच।
विज्ञापन

लाठीचार्ज

12 of 12
लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala
पथराव के बाद शांत हुए माहौल का एक दृश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें