लखनऊ विधानभवन का घेराव करने पर अड़े यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अभ्यर्थियों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस ने उपद्रव पर आमादा चार अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
परीक्षा प्रक्रिया पर रोक लगाये जाने से नाराज सीएम आवास से लौट कर गांधी प्रतिमा पर एकत्र हुए अभ्यर्थियों की पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
3 of 10
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक, ग्राम विकास अधिकारी तथा सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक में चल रहे साक्षात्कार को अनिश्चित काल के लिए रोके जाने के विरोध में आज प्रदेश भर से सैकड़ों की तादात में अभ्यर्थी सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर एकत्र हुए थे।
4 of 10
यहां से किसी तरह का आश्वासन न मिलने पर अभ्यर्थी हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शेखर त्रिपाठी ने कहना है कि आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक, ग्राम विकास अधिकारी तथा सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक की परीक्षाओं में चल रहे साक्षात्कार को जोच के नाम पर अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
परीक्षाओं पर रोक लगाने की वजह से कनिष्ठ सहायक परीक्षा के साक्षात्कार के लिए 12 हजार 525, ग्राम विकास अधिकारी के लिए 20 हजार 491 और सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक के लिए 10 हजार 634 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में पड़ गया है।
विज्ञापन
6 of 10
उन्होंने बताया कि बीती तीन अप्रैल को जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान भर्ती प्रक्रिया की जांच की बात कही लेकिन उसकी समय सीमा तय नही की और न ही जांच के लिए कोई कमेटी का गठन ही किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
उन्होंने बताया कि जांच की समय सीमा तय करने की मांग को लेकर आज प्रदेश भर से अभ्यर्थी सीएम आवास पर एकत्र हुए लेकिन कोई आश्वासन नही मिला।
8 of 10
नाराज अभ्यर्थी सीएम आवास से दोपहर करीब 12 बजे हजरतगंज चौराहे पर पहुंच गए, यहां से विधानसभा जाने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर जबरन गांधी प्रतिमा पार्क परिसर में कर दिया।
9 of 10
विधानभवन का घेराव पर अड़े अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच करीब एक घंटा तक नोकझोंक और समझाने बुझाने का सिलसिला चलता रहा। अभ्यर्थियों के उग्र होने पर पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर अभ्यर्थियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिससे हजरतगंज में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान पुलिस ने चार अभ्यर्थियों को हिरासत मे ले लिया।
गांधी प्रतिमा से भागे अभ्यर्थी क्राइस्ट कालेज के सामने सड़क के किनारे एकत्र हो गए। जिन्हें पुलिस के अधिकारियों ने समझाबुझाकर शांत कराया। हिरासत में लिए गये अभ्यर्थियों को शाम को रिहा कर दिया गया।