लखनऊ के हजरतगंज थाने के सामने बुधवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही सीलम सिंह जख्मी हो गई। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शारदा चौधरी के मुताबिक, सिपाही सीलम ने बिना हेलमेट एक स्कूटी सवार युवक को रोकने की कोशिश की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
चेकिंग के दौरान महिला सिपाही घायल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटी की रफ्तार कुछ धीमी हुई। जैसे ही सीलम उसके पास पहुंची तो स्कूटी सवार ने रफ्तार बढ़ा दी। सीलम ले स्कूटी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
चेकिंग के दौरान महिला सिपाही घायल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सीलम हाल में होने वाली उपनिरीक्षक पद की परीक्षा में शामिल होने वाली है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके लिए उसने अवकाश भी ले रखा था। बुधवार को ही उसकी रवानगी थी। पूरा हादसा थाने के सामने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।