एसीपी श्वेता श्रीवास्तव।
- फोटो : amar ujala
बेटा जानता ही नहीं मम्मी घर में है, छिप कर रहती हूं उससे
एसीपी श्वेता श्रीवास्तव का 5 साल का बेटा है। उनके कंधों पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद किस तरह से घर के लोगों के साथ सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर पाती हैं? इस सवाल के जवाब में कहती हैं कि मैं 15 दिन से अपने बेटे से नहीं मिली हूं। मेरे माता-पिता, पति और बेटा उसी घर में हैं, लेकिन ड्यूटी से आकर मैं सीधे ऊपर कमरे में चली जाती हूं, ताकि बेटा देख न ले। उसे नहीं मालूम की मैं घर में हूं। उसके साथ-साथ अन्य सदस्यों की भी चिंता है, इसलिए ये दूरी बनाए रखना जरूरी है। हां, इंतजार है बेटे को गले से लगाने का, लेकिन इसकी भी चिंता है कि अपना शहर, अपना देश इस संकट से पार पा ले।