फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः गोमती में कूदी महिला को दरोगा ने बचाया, लेकिन अस्पताल में मौत

Mon, 18 Nov 2019 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दरोगा प्रमोद सिंह, गोमती नदी में युवती ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गोमतीनगर रिवर फ्रंट के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे युवती ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों की सूचना पर डालीबाग चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह पहुंचे और वर्दी उतारकर अपने साथी को पकड़ाकर नदी में कूद गए। युवती को बेहोशी की हालत में निकालकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक, चिनहट के आदर्शनगर निवासी विनीता सिंह (25) की शादी चौक के राजा बाजार में सात महीने पहले हुई थी। वह रविवार को लोहिया पथ स्थित रिवर फ्रंट के पास पहुंची और कुछ देर बाद छलांग लगा दी।
विज्ञापन

3 of 5
युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
यह देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। प्रमोद सिंह के मुताबिक, जब वह युवती को बाहर निकाल रहे थे तो उसकी सांसे चल रही थीं। उन्होंने उसके पेट से पानी निकालने की प्रक्रिया भी पूरी की।

4 of 5
युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोहिया अस्पताल ले गए, जहां आधा घंटा बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पुल पर पड़े मिले युवती के मोबाइल को चौकी प्रभारी डालीबाग ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
उससे परिवारीजनों के  बारे में जानकारी हुई। भाई संतोष सिंह को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचा भाई भी विनीता के इस कदम से अवाक था। वहीं, प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक, युवती के खुदकुशी के कारण की जानकारी की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें