तीज पार्टी की धूम के बीच लखनऊ का लेडीज गैंग अगस्त को विदाई दे रहा है। इसी क्रम में रविवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में तीज पार्टी का आयोजन किया गया। पिछले 15 दिनों की जोरदार तैयारी के बाद अमिता अरुण व अनुराधा शर्मा ने पार्टी का शानदार आगाज किया। एक तरफ तीज क्वीन के लिए रैंप वॉक करतीं पार्टी लवर्स थीं तो दूसरी ओर अलग-अलग टाइटिल्स के लिए एक-दूसरे को टक्कर देतीं महिलाएं। इन सब में अवनीत कौर ने बाजी मारी और तीज क्वीन का खिताब जीता जबकि वंदना दूसरे और सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। अलग-अलग गेम पर पार्टी का लुत्फ उठातीं महिलाओं ने बॉलीवुड गीतों पर जमकर डांस किया। डांस कॉम्प्टीशन में ‘लंदन ठुमक दा...’ की धुन पर अनुरिता भार्गव ने न केवल डांसिंग क्वीन का खिताब जीता, बल्कि सभी को खूब झुमाया। इसी तरह खुशबू को ब्यूटीफुल मेहंदी का टाइटिल मिला, भावना अग्रवाल मिस सेक्सी बनीं, जबकि विनटी बग्गा की स्माइल ने सभी का दिल जीत लिया। अंजलि नेल आर्ट विनर बनीं और बेस्ट बडीज का खिताब मिला गीतांजलि और भावना को। डॉ. अंकिता बेस्ट हेयर के टाइटिल से नवाजी गईं।