फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
हजरतगंज में नए सचिवालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग से गुरुवार को काम करते समय दो मजदूर छठवीं मंजिल से नीचे गिर पड़े। इसमें एक मजदूर के पैर में सरिया घुस गई। साथी मजदूरों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। साथी की मौत पर मजदूरों ने हंगामा किया। मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद ही मजदूर शांत हुए।
विज्ञापन

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

2 of 9
इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव के मुताबिक, मजदूरों की शिनाख्त लखीमपुर खीरी के पलियाकला कृष्णानगर निवासी रवि पासवान (25) और कुशीनगर के गुंगौली निवासी राजेंद्र सिंह (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

3 of 9
रवि पासवान और राजेंद्र सिंह छठवीं मंजिल पर बांस बल्लियों के सहारे बीम बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रवि पासवान और राजेंद्र अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े। लगभग 80 फीट की ऊंचाई से बल्लियों व छज्जे में टकराते हुए सीधे जमीन पर आ गिरे। इस दौरान राजेंद्र सिंह के पैर में सरिया भी घुस गई। दुर्घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गई।

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

4 of 9
रवि और राजेंद्र सिंह की मौत से नाराज साथी मजदूरों ने वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र और रवि बेहद गरीब हैं। राजेंद्र सिंह की चार लड़कियां और एक लड़का है। रवि ही अपनी मां कुसमा देवी की दवाइयों का खर्च भेजता था।

विज्ञापन

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

5 of 9
साथी मजदूरों ने उनकी मौत पर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। सीओ हजरतगंज अशोक वर्मा ने परिवारवालों को दो-दो लाख रुपये तत्काल मदद दिलवाने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से दस-दस लाख रुपये की मदद दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूर शांत हुए।

विज्ञापन

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

6 of 9
ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप
रवि और राजेंद्र के साथियों ने ठेकेदार नंद किशोर यादव पर लापरवाही और डरा-धमकाकर जबरदस्ती काम कराने का आरोप लगाया। बताया कि वहां मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। महज रस्सी और बल्लियों के सहारे में उन्हें बाहरी दीवारों पर लटककर काम करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

7 of 9
जो मजदूर इस बिल्डिंग में काम करवा रहे ठेकेदारों की बात नहीं मानता, उनका पेमेंट रोक लिया जाता है। उनमें से कई मजदूरों को एक एक महीने का पेमेंट बचा हुआ है।

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

8 of 9
इसी बिल्डिंग से गिरा मजदूर।
विज्ञापन

बिल्डिंग की छठी फ्लोर से गिरे दो मजदूर, मौत, तस्वीरें

9 of 9
परिवारीजनों को सीएम फंड से दस लाख
मृतक दोनों मजदूरों के परिवारीजनों को सीएम रिलीफ फंड से दस-दस लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें