रंगारंग कार्यक्रम के बीच मिसेज फिट एट 40 के फिनाले में जलवा बिखेरते हुए 40 पार कर चुकी महिलाओं ने साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं। स्टाइल हो चाहे चेहरे की चमक रैंप पर पूरे उत्साह से अपने जलवे बिखेरती दिखीं। इसमें मिसेज फिट एट 40 का खिताब रजनी मधियान के नाम रहा।
विज्ञापन
2 of 28
amar uajal
ला इवेंट रॉकर्स और मीडिया पार्टनर अमर उजाला के सहयोग से बंथरा के एक होटल में रविवार को 40 की उम्र पार कर चुकीं महिलाओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा। फिनाले के आखिरी राउंड में 20 महिलाओं ने जगह बनाई।
विज्ञापन
3 of 28
amar ujala
इनमें से जूरी टीम की सदस्य पावर विंग्स की सुमन सिंह रावत, फर्स्ट इम्पैक्ट की सौम्या चतुर्वेदी, बीजेपी नेता डॉ. श्वेता सिंह, न्यूट्रिशियनिस्ट तान्या साहनी, मिस इंडिया क्वीन 2017 गीतांजलि सिंह, ब्यूटी एक्सपर्ट अनीता मिश्रा व फिटनेस एक्सपर्ट मोहम्मद साजिद ने मुख्य टाइटिल का खिताब रजनी मधियान को देते हुए रनप अप सीमा मोदी व अंजू लता को चुना।
4 of 28
amar ujala
इसके अलावा तीन अन्य श्रेणी में मिसेज कूल विनीता गुर्रानी, मिसेज फेस फोजिया चौधरी, मिसेज स्टाइलिश नुपुर श्रीवास्तव रही। मुख्य टाइटिल का खिताब जीतने वाली रजनी को एक लाख राशि का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
5 of 28
amar ujala
वहीं, अन्य टाइटल्स की विजेताओं को विभिन्न पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग पत्र से दिया गया। इस दौरान दिल्ली से आए डांस ग्रुप ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन
6 of 28
amar ujala
आयोजक संस्था के निदेशक वैभव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए साढ़े तीन सौ से अधिक पंजीकरण हुए थे। इसके बाद एक माह तक ऑडिशन चले, जिसमें फिनाले के लिए 20 प्रतिभागियों को चुना गया।
विज्ञापन
7 of 28
amar ujala
इसमें सभी प्रतिभागियों की हर क्षेत्र नृत्य, गीत संगीत के अलावा अन्य क्रिया कलापों में प्रतिभा को तकरीबन एक माह से परखने के बाद रविवार को फाइनल राउंड हुआ।
8 of 28
amar ujala
प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ महिलाओं को मनोबल बढ़ाना है उनके अंदर की छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकाला है।
9 of 28
मिसेज फिट एट 40।
- फोटो : amar ujala
रजनी मधियान के सिर सजा मिसेज फिट एट 40 का ताज। आगे देखें, प्रतियोगिता की तस्वीरें...