मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, साधु-संतों की मौजूदगी में प्रयाग कुंभ-2019 के शाही स्नान की तिथियों का एलान किया। पहला शाही स्नान मकर संक्रांति पर्व पर 15 जनवरी को हागा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर सीएम योगी ने ये भी घोषणा की कि कुंभ 2019 के दौरान इलाहाबाद को जोड़ने वाल प्रमुख मार्गों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा।
विज्ञापन
3 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सबसे बड़े स्नान पर्व कुंभ के जरिये हमें भारत की छवि को दुनिया के सामने निखारने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस स्नान पर्व में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं, पर्यटकों और साधु-संतों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई।
4 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने कुंभ तक गंगा-यमुना में शुद्ध जल प्रवाहित होने का भरोसा दिलाया। करीब पौन घंटे तक संतों-अफसरों के साथ सीएम ने कुंभ के कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों को चेताया कि समय रहते काम पूरा कर, लें ताकि कुंभ के जरिए संगमनगरी की गौरवशाली परंपरा से विश्व समुदाय को परिचित कराया जा सके। (फोटोः संगम में आचमन करते सीएम योगी)
विज्ञापन
5 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
सीएम 4:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां कुछ देर उन्होंने मंत्रियों-आला अफसरों से कुंभ के मद्देनजर कराए जा रहे कार्यों की फीडबैक लिया। सीएम ने अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, साधु-संतों, कुंभ मेला प्राधिकरण के अलावा अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
6 of 7
kumbh 2019
- फोटो : amar ujala
उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि समय रहते अखाड़ों में चल रहे कार्यों के अलाव अन्य निर्माण पूरे करा लिए जाएं, ताकि कुंभ की भव्यता में कोई कसर न रह जाए। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक नीलम करवरिया समेत कई संत और अफसर मौजूद थे।
शाही स्नान की तिथियां
प्रथम शाही स्नान- मकर संक्रांति, 15 जनवरी, 2019, दिन मंगलवार
द्वितीय शाही स्नान- मौनी अमावस्या- 4 फरवरी 2019, सोमवार
तृतीय शाही स्नान- वसंत पंचमी- 10 फरवरी 2019, रविवार