अरे, वो देखो टाइपिस्ट बाबा बैठे हैं। आओ, एक सेल्फी लेते हैं इनके साथ। बाबा जरा मुस्कुराइए....हां, अब ठीक।
विज्ञापन
लोगों के बीच 'टाइपिस्ट बाबा' बन गए कृष्ण कुमार, तस्वीरें
2 of 5
जीपीओ पर सोमवार की सुबह जब किशन कुमार नए टाइपराइटर के साथ पहुंचे, तब ऐसा ही नजारा था।
विज्ञापन
लोगों के बीच 'टाइपिस्ट बाबा' बन गए कृष्ण कुमार, तस्वीरें
3 of 5
कोई सेल्फी लेने को आतुर था, तो कोई उनसे अपने सवालों का जवाब चाह रहा था। आम से खास हो चुके किशन कुमार के साथ फोटो खिंचवाने वालों की होड़ मची हुई थी।
लोगों के बीच 'टाइपिस्ट बाबा' बन गए कृष्ण कुमार, तस्वीरें
4 of 5
गोमतीनगर के विरामखंड निवासी बुजुर्ग किशन कुमार रोज की तरह सोमवार की सुबह नौ बजे साइकिल से जीपीओ के सामने पहुंचे। अपने पुराने झोले से हिंदी की तख्ती और डीएम-एसएसपी के हाथों मिला नया टाइपराइटर निकालकर फुटपाथ पर रखा ही था, तभी चारों तरफ से लोगों ने उन्हें घेर लिया।
लोगों के बीच 'टाइपिस्ट बाबा' बन गए कृष्ण कुमार, तस्वीरें
5 of 5
मानो लोग उसके आने का इंतजार ही कर रहे थे। मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा। कारों तक से लोगों ने उतरकर किशन कुमार का हाल पूछा। दो मिनट रुके आपबीती सुनी और चलते बने।