वन महोत्सव की शुरुआत करते हुए यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जंगल बचने पर ही किसी क्षेत्र का विकास संभव है। पेड़ काट देने भर से विकास नहीं होता।
Trending Videos
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने पेश किए विकास के कुछ नुस्खे
2 of 8
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुकरैल पिकनिट स्पॉट पर पारिजात का पौधा रोपकर एक सप्ताह चलने वाले वन महोत्सव-2015 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वन विभाग की नर्सरी आकार और विविधिता के लिहाज से काफी समृद्ध हैं।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने पेश किए विकास के कुछ नुस्खे
3 of 8
कोई भी पौधा यहां से लिया जा सकता है। उन्होंने हल्के मूड में कहा कि बाराबंकी के लोग कहते हैं कि पारिजात का पेड़ सिर्फ उनके जिले में ही होता है, लेकिन समाजवादी सरकार ने अब यह पौधा हर जिले में पहुंचा दिया है।
सीएम अखिलेश ने पेश किए विकास के कुछ नुस्खे
4 of 8
जंतु उद्यान मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि धार्मिक महत्व के पारिजात वृक्ष को बढ़ावा देकर सराहनीय काम किया गया है। पिछली सरकार ने पौधरोपण के नाम पर सिर्फ टहनियां ही लगवाईं। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान के साथ अब जय उद्यान भी बोलना होगा।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने पेश किए विकास के कुछ नुस्खे
5 of 8

6 of 8
वन राज्य मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि बसपा सरकार लखनऊ के चिड़ियाघर को शिफ्ट करके कुकरैल में लाना चाहती थी, ताकि चिड़ियाघर की जमीन को बेचा जा सके। लेकिन, सपा सरकार ने दोनों ही स्थानों का विकास कराया।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने पेश किए विकास के कुछ नुस्खे
7 of 8
दूसरे राज्यों से भी लोग यूपी के जंगलों का अध्ययन करने आ रहे हैं।प्रमुख सचिव संजीव सरन ने कहा कि इस साल झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर में एक-एक हजार एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण करके ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी।
इस सप्ताह एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद भगवती सिंह, प्रमुख वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष रूपक डे, प्रमुख वन संरक्षक (अनुश्रवण एवं कार्ययोजना) उमेन्द्र शर्मा, वन विभाग के प्रवक्ता एके पंत आदि मौजूद रहे।