बीकेटी कस्बे में सीतापुर रोड पर रेलवे स्टेशन के पास बाबा व्यंकटेश्वर महादेव का विशाल मंदिर स्थित है। ग्रामीणों की मान्यता है कि बाबा की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
बाबा को दुग्धाभिषेक और पंचामृत अभिषेक करने वाले भक्त यहां से कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
बाबा व्यंकटेश्वर महादेव का विशाल मंदिर दशकों पुराना बताया जाता है। कहा जाता है कि बाबा की प्रेरणा से एक शिवभक्त ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में शिवजी अपने परिवार व कई देवी-देवताआें के साथ विराजमान है।
4 of 5
व्यंकटेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : amarujala
इस मंदिर में बाबा की पूजा करने के लिए दूर-दूर से रोजाना तमाम भक्त पहुंचते हैं। मंदिर में सावन के सभी दिनों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
क्या कहते हैं भक्त
बीकेटी के रूदही निवासी विदेश पाल यादव कहते हैं कि बाबा की अनुकंपा से सभी को सुख-समृद्वि मिलती है। बाबा भोलेनाथ देवों के देव, महादेव हैं। उनकी कृपा से ही संसार के चर-अचर सभी प्रकार के जीवों का पालन होता है। वे हर जीव पर दया करते हैं।