जोड़ों में दर्द हो जाएगा छूमंतर
गुड़ प्राकृतिक मिठाई है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है। यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो गुड़ का प्रयोग अदरक के साथ करें। प्रतिदिन गुड़ के साथ अदरक का एक टुकड़ा खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने से गुड़ आपकी काफी मदद करता है। गुड़ आयरन का एक अच्छा स्रोत है। एनीमिया के रोगियों के लिए गुड़ काफी फायदेमंद है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
केला
वजन घटाए और कब्ज में राहत दे कच्चा केला
कच्चा केला पोटैशियम का खजाना होता है, जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता ही है साथ में शरीर को दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। कोशिकाओं को मजबूत बनाए रखता है। कच्चे केले में सेहतमंद स्टार्च होता है और साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स भी। ऐसे में नियमित रूप से कच्चा केला खाना फायदेमंद होता है। यह वजन घटाने में मददगार होता है, कब्ज की समस्या में राहत देता है। भूख को शांत करता है और मधुमेह को नियंत्रित करता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
3 of 5
नींबू
- फोटो : amar ujala
वजन भी कम करता है नींबू
वजन कम करने के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी में नींबू और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से वजन कम होता है। इसके अलावा नींबू सांस संबंधी परेशानियों को दूर करता है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सांस के रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा मलेरिया जैसे रोग में इसका सेवन लाभकारी है। इसके अलावा लेमन के एंटीसेप्टिक गुण पैरों को आराम दिलाने में सहायक होते हैं। गुनगुने पानी में नींबू के रस को मिलाकर अपने पैरों को उसमें डुबोएं। यह आपके पैरों की मांसपेशियों को आराम देने में सहायता करेगा।
4 of 5
मिर्च
- फोटो : amar ujala
बीपी-शुगर नियंत्रित करती है हरी मिर्च
हरी मिर्च न सिर्फ भोजन में तीखापन लाती है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर के साथ-साथ शुगर को भी नियंत्रित करती है। इसके अलावा इसके एंटी बैक्टीरियल गुण किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाते है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। इसे खाने से बंद नाक खुल जाती है। जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन्हें हरी मिर्च का सेवन ज्यादा करना चाहिए, इससे कैंसर का खतरा कम होता है।
गर्मी से राहत देता है बेल के पत्ते
बेल की तरह की इसके पत्ते भी गर्मी से राहत देते हैं। बेल की पत्तियों को सुबह-सुबह चबाकर खाने और फिर ठंडा पानी पीने से मानसिक रोगों में शांति मिलती है। शरीर में गर्मी बढ़ने पर या मुंह में गर्मी के कारण अगर छाले हो जाएं तो बेल की पत्तियों को मुंह में चबाकर खाने से लाभ होता है। बेल आंतों के लिए भी खूब अच्छा होता है। पेट व आंतों के कीड़े मारकर बाहर कर देता है। मौसम बदलने पर होने वाले सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या होने पर भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। मोच आने पर बेल के पत्ते पीस कर गुड़ में पकाइए। इसकी गर्म पोटली बनाकर चोट की सिंकाई करें, आराम मिलेगा।