क्या यह बच्चों में भी होता है?
हां, कई बच्चों को जन्मजात हाइपोथायरॉइडिज्म होता है। ये बच्चे बोल-सुन नहीं सकते। कुछ की उम्र के साथ लंबाई नहीं बढ़ती है। कुछ में लंबे समय तक नाभी फूली रहती है। उनका आईक्यू लेवल भी कम होता है। गर्भावस्था में थायरॉइड की जांच जरूरी है। मां को थायरॉइड है तो बच्चे को भी खतरा रहता है। इसी तरह हाइपरथायरॉइडिज्म में गर्दन का आकर बढ़ा रहता है, मानसिक कमजोरी रहती है। बच्चा खाना खूब मांगता है, लेकिन वजन नहीं बढ़ता है। आंखें उभरी दिखती हैं। ऐसे बच्चों का पीजीआई में इलाज होता है।