डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
तनाव से हार्मोनल बदलाव के समय बढ़ सकती है समस्या
महिलाओं में समय-समय पर हार्मोनल बदलाव होतेे रहते हैं। फिर चाहे वो पीरियड शुरू होने के समय, गर्भावस्था व उसके बाद या मीनोपॉज के समय और उसके बाद। ऐसे में अगर महिलाएं तनाव में रहती हैं तो उन्हें हार्मोनल डिस्बैलेंस का सामना करना पड़ता है। इससे उनमें माहवारी से संबंधित समस्याएं, पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओडी), डायबिटीज व हृदय की बीमारियां और इम्युनिटी कमजोर होने पर सांस, गैस और कॉमन कोल्ड जैसी समस्याएं हो सकती हैं।