फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार पेडू में दर्द समेत रहें ये समस्याएं तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के संकेत

Tue, 23 Jul 2019 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
माहवारी या पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग हो, पेडू में लगातार दर्द महसूस हो या गंदा व बदबूदार वैजाइनल डिस्चार्ज हो तो इसे नजरअंदाज न करें। यह लक्षण सर्वाइकल कैंसर के हो सकते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डॉ सुधा वर्मा - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
40 वर्ष से अधिक आयु या मीनोपॉज के बाद महिलाओं में इसकी आशंका अधिक पाई जाती है। अगर समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इनमें खतरा अधिक
- ऐसी महिलाएं जिनका विवाह कम उम्र में हुआ हो।
- 40 से अधिक की उम्र वाली महिलाओं में।
- ऐसी महिलाएं जिन्होंने कई बार गर्भधारण किया हो।
- एक से अधिक लोगों से यौन संबंध रखने वाली महिलाओं को इसके चपेट में आने की आशंका सबसे अधिक होती है।
- या फिर परिवार में मां या बहन को पेडू से जुड़ी कोई समस्या रही हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऐसे करें बचाव-
- 9 से 18 वर्ष तक किशोरियों को इससे बचाव को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- अगर माहवारी में किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।
- इसके कोई भी लक्षण नजर आएं तो बिना देरी विशेषज्ञ को दिखाएं।
- पेडू का दर्द बना रहे तो इसे नजरअंदाज न करें।
- 30 वर्ष की आयु के बाद नियमित रूप से साल में एक बार पैप स्मीयर जांच जरूर करवाए।ं
- अगर फैमिली हिस्ट्री है तो और भी सतर्क रहें।
- शुरुआती स्टेज में इसका इलाज पूरी तरह संभव है। ऐसे में कोई भी लक्षण नजरअंदाज न करें।             
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें