फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

Tue, 11 Nov 2014 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
ये हैं विकास पुरुषः नरेंद्र मोदी ने गुजरात को छोड़ कर सांसद के रूप में उत्तर प्रदेश से वाराणसी को संसदीय क्षेत्र के रूप में चुना। इससे पहले वह गुजरात राज्य के 4 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी को ‘विकास पुरुष’ के नाम से भी जाना जाता है। मोदी गुजरात यूनीवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्टग्रेजुए हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता का हाथ बंटवाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

2 of 14
भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा के युवा स्कंध और बीजेपी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनाथ फिजिक्स के लेक्चरर रह चुके हैं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। राजनाथ सिंह का चुनाव क्षेत्र लखनऊ है।
विज्ञापन

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

3 of 14
उमा श्री भारती इस समय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री है।साध्वी ऋतम्भरा के साथ उन्होंने राम जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान उनका नारा था "श्री रामलला घर आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे"। राम मंदिर के विवाद में उनकी भूमिका से हिंदूओं में अपनी पैठ बनाई।

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

4 of 14
केन्द्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई थी। पिछले दिनों मुज्जफरनगर में भड़की हिंसा के दौरान कलराज मिश्र को गाजियाबाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया था। अखिलेश सरकार के खिलाफ कई बार मिश्र बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

5 of 14
मनोहर ‌पार्रिकर का जन्म 13 दिसंबर, 1955 को उत्तरी गोवा के मापुसा तालुका में हुआ था। मनोहर परिकर ने आपातकाल के दौरान आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लिया और मेटेलर्जी साइंस से बीटेक करते हुए भी वो संघ का काम करते रहे। 2013 में गोवा के मुख्यमंत्री बने और 8 नवंबर, 2014 तक कुर्सी पर काबिज रहे।
विज्ञापन

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

6 of 14
मेनका गांधी इस समय महिला एवं बाल विकास मंत्री है। वे गांधी परिवार से जुड़ी हुई हैं। वो पीलीभीत क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीती। मेनका के लिए राजनीति अपने ही परिवार को चुनौती देने जैसा रहा है। उन्होंने पारिवारिक मतभेद की वजह से भाजपा को चुना। उनके पुत्र वरूण गांधी भी भाजपा का युवा चेहरा है। मेनका राजनीति से ज्यादा पशु प्रेम को लेकर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

7 of 14
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्‍यक्ष मुख्‍तार अब्‍बास नकवी का जन्‍म इलाहाबाद में 15 अक्‍टूबर 1957 को हुआ था। अपने छात्र जीवन से ही नकवी राजनीति से जुड़े हैं। 1975 में आपातकाल के दौरान वे कई लोक आंदोलनों में हिस्‍सा ले चुके हैं। राजनीति के अलावा नकवी एक लेखक भी हैं और उनकी तीन पुस्‍तकें स्‍याह, 1991, दंगा 1998 और वैशाली 2007 प्रकाशित हो चुकी हैं।

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

8 of 14
वर्तमान में वे गाजियाबाद से भाजपा के सासंद है और उन्हे सरकार में उत्तर-पूर्वी भारत से संबंधित मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है। विजय कुमार सिंह भारतीय सेना के 26 वें थल सेनाध्यक्ष थे। सिंह 1 मार्च 2014 को भाजपा में शामिल हुए थे।

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

9 of 14
गौतमबुद्धनगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने, स्वतंत्र प्रभार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। डॉ. महेश शर्मा यूपी में युवा ब्राह्मण चेहरा माने जाते है। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी विधानसभा चुनावों को बहुत ध्यान में रखकर उने चुना गया है।

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

10 of 14
एनडीए सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके संतोष गंगवार 16वीं लोकसभा में भी सांसद चुने गए। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 1989 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले संतोष गंगवार देश में इमरजेंसी के दौरान सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर जेल भी जा चुके हैं। वह 1996 में उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव बनाए गए।

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

11 of 14
मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश की सदर सीट से लोकसभा चुनाव जीता था। मनोज सिन्हा ने यहां सपा के प्रत्याशी को भारी वोटों से हराया। वे लगातार तीसरी बार गाजीपुर से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। वे इस समय रेल राज्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

12 of 14
मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान बेबाक नेता हैं। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच खींचतान पुरानी है। संजीव बालियान ने इसी खींचतान के चलते उनकी सुरक्षा के लिए गांव के एक निजी दस्ते को रखा है।

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

13 of 14
राम शंकर कठेरिया बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। कठेरिया अनुसाचित जाति के हैं। आरएसस से जुड़े रहे और दूसरी बार सांसद बने हैं। भले ही कठेरिया को अभी कोई परीक्षा से न गुजरना पड़ा हो लेकिन यह साफ है कि उनके लिए भी अनुसूचित जातियों में अति दलित जातियों को पार्टी के साथ जोड़ना बहुत आसान नहीं है।
विज्ञापन

PICS: मिलिए यूपी के इन 14 रत्नों से

14 of 14
साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ी और दलित बिरादरी के बीच बीजेपी को जगह बनाने में मदद की है। साध्वी निरंजन ज्योति वर्ष 2002 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। वर्ष 2007 में दूसरी बार भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया। साध्वी की लगन और क्षेत्र में लगातार जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने से हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया था। इन चुनावों में साध्वी हमीरपुर से जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें