फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अंधेरे में निकले किन्नरों ने की शराबियों की फजीहत, तस्वीरें

Sun, 03 Jul 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
हजरतगंज क्षेत्र में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर जाम लड़ाने वाले शराबियों की शनिवार देरशाम किन्नरों ने खूब फजीहत की। उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। किन्नरों के साथ शराब विरोधी महिलाएं व पुलिस टीम को देखकर शराबियों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

2 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
किन्नर पायल सिंह अपनी दस सदस्यीय टोली के साथ शराब विरोधी महिलाओं व उम्मीद संस्था के लोगों पहुंचीं। टीम के साथ एएसपी सिटी पूर्वी शिवराम यादव ने हजरतगंज कोतवाली के पुलिसकर्मियों की मदद से सड़क पर जाम लड़ाने वालों की धरपकड़ शुरू कराई।
विज्ञापन

3 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
परिवर्तन चौक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर जाम लड़ा रहे शराबियों को माला पहनाकर फजीहत करने के बाद किन्नरों की टोली प्रेस क्लब के पास शराब की दुकान पर पहुंची। वहां भी लोगों को महिलाओं ने परिवार की जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए समझाया। 

4 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
नशे में धुत कुछ लोगों ने किन्नरों से उलझने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम देखकर हौसले पस्त हो गए। फजीहत होते देख शराबियों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की कसम खाकर पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन

5 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
इस दौरान एएसपी सिटी पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मॉडल शॉप व बीयर शॉप के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और कारोबारियों को हिदायत दी कि लोगों को दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करके जाम न लड़ाने दें। गाड़ियों में शराब पीते लोगों के पकड़े जाने पर दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
सआदतगंज के सुल्तानपुर गढ़ैया में नागरिकों ने धर्मस्थल के पास शराब का ठेका बंद कराने को लेकर प्रदर्शन किया। राजेश राजपूत ने बताया कि इलाके के लोगों के विरोध के चलते दो महीने पहले शराब के ठेके पर ताला लगा था लेकिन शनिवार शाम ठेका फिर से खुल गया।
विज्ञापन

7 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
इससे आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को ठेका बंद न कराते देख नागरिकों ने विधायक रेहान नईम से शिकायत की। विधायक द्वारा ठेका बंद कराने के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ। 
विज्ञापन

8 of 8
क‌िन्नरों ने स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
एसओ सआदतगंज शशिकांत यादव ने बताया कि दो महीने पहले कार्रवाई को लेकर ठेका संचालक ने कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर ठेका खोला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें