फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चल वहीं जहां मेरा बच्चा डूबा है, तुझे भी उसी नाले में डुबाएंगे’ PICS

Wed, 09 Aug 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मेनहोल में ग‌िरा बच्चा
लखनऊ के खुर्रमनगर इलाके में खुले मेनहोल में गिरकर ग्यारह साल के बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों को पर‌ परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 6
मेनहोल में ग‌िरा बच्चा
जानकारी के मुताबिक खुर्रमनगर के पंतनगर इलाके में बुधवार को ग्यारह साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। इंटौजा का रहने वाला बच्चा बंटी अपने नन‌िहाल पंतनगर आया था। सुबह बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 6
मेनहोल में ग‌िरा बच्चा
बारिश के पानी से भरी सड़क पर खुला मेनहोल बच्चे को नजर नहीं आया। घरों में पानी भरने की शिकायत पर नगर निगम ने मेनहोल का स्लैब हटा दिया था।

4 of 6
मेनहोल में ग‌िरा बच्चा
बच्चे के डूबने की खबर पर वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घ‌ोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
मेनहोल में ग‌िरा बच्चा
वहीं बच्चे के परिजनों ने इस घटना के बाद जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया ‌क‌ि घटना के बाद नगर निगम ने सुबूत मिटाने के लिए स्लैब ढंक दिया था। बच्चे के ननिहाल के लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेनहोल में ग‌िरा बच्चा
बच्चे की मां बेसुध थी वहीं गुस्साई मौसी ने नगर निगम कर्मचारी की कॉलर पकड़ी और घसीटते हुए कहा क‌ि तुम्हें भी वहीं डुबा दूंगी जहां मेरा बच्चा डूबा है। वहीं उसने कहा, हमारे बच्चे को चोट लग जाती तो हम नहीं कहते, हमारे बच्चे की जान चली गई है इन लोगों की वजह से। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें